बस्ती: सड़क किनारे गड्ढे में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना परसरामपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर चौरी चौरा मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में 22 वर्षीय एक युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: सड़क किनारे गड्ढे में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना परसरामपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर चौरी चौरा मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में 22 वर्षीय एक युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने आशंका जताई है की युवक की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया है। परिजनो ने बताया शनिवार रात से लापता था युवक।
बस्ती जिले के थाना परसरामपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर चौरी चौरा मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में रविवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को गड्ढे से निकालकर पहचान में जुट गई।
पुलिस ने युवक की पहचान परसरामपुर थाना क्षेत्र के चौरी गांव निवासी ध्रुव कुमार गुप्ता पुत्र गया प्रसाद गुप्ता के रूप की और परिजनों को पुलिस ने सूचना दी|
परिजनों के मुताबिक , ध्रुव शनिवार रात करीब 8 बजे घर से निकला था। देर रात तक घर नही नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोज में जुट गए। रात भर खोजबीन के बाद भी ध्रुव का जब कुछ पता नहीं चला| सुबह होने पर परिजन ने एक बार फिर उसकी खोजबीन में जुट गए। तभी सड़क किनारे गड्ढे में एक शव मिलने की सूचना मिली| सूचना पर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव गड्ढे में फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।