मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : उ0प्र0 दिनेश प्रताप सिंह ने वैदिक मंत्रोचार द्वारा भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा स्वीकृत केला ऊतक संवर्धन प्रयोगशाला बंजरिया (टीशू कल्चर लैब) का मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)उद्यान कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ0प्र0…

बस्ती न्यूज़ : उ0प्र0 दिनेश प्रताप सिंह ने वैदिक मंत्रोचार द्वारा भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
बस्ती न्यूज़ : उ0प्र0 दिनेश प्रताप सिंह ने वैदिक मंत्रोचार द्वारा भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा स्वीकृत केला ऊतक संवर्धन प्रयोगशाला बंजरिया (टीशू कल्चर लैब) का मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)


उद्यान कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ0प्र0 दिनेश प्रताप सिंह ने वैदिक मंत्रोचार द्वारा भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।


इस अवसर पर उन्होने पाली हाउस के लिए कृषक विजय शंकर वर्मा को रू. 2908000, केले की खेती के लिए परमात्मा प्रसाद को रू. 18443 एवं हरिप्रसाद चौधरी को रू. 12295, पावर ट्रिलर के लिए जवाहिर,


टूनमून प्रसाद एवं रामकिशोर को रू. 75000, तेलमिल के लिए प्रमोद कुमार चौधरी को रू. 971000, बेकरी उद्योग के लिए श्रीमती पिंकी को रू. 700000, ड्रिप सिंचाई के लिए राममिलन को रू. 113783 तथा बजरंगपाल को रू. 175972 का अनुदान चेक के माध्यम वितरित किया।


उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि टीशू कल्चर लैब का उद्देश्य केले के पौध या बीज सुगमता से उपलब्ध हो, अच्छी फसल हो, बस्ती में केले का सर्वश्रेष्ठ स्थान हो।


उन्होने यह भी कहा कि हम लोगों को औषधि व पारम्परिक खेती के तरफ आगे बढ़ना होंगा, व्यवसायिक खेती करें, जिससे आपका उत्पाद देश नही बल्कि पूरे दुनिया में पहुॅचें।


इससे आपकी आमदनी दोगुनी होंगी। उन्होने यह भी कहा कि टीशू कल्चर लैब के माध्यम से प्रतिवर्ष 10 लाख पौधे तैयार किए जायेंगे।


उन्होने कृषक बन्धुओं से अपील किया कि आम के गौरजीत प्रजाति का पौध तैयार किया जाय। मार्केट में इस फल का मूल्य अच्छा मिलता है।


उन्होने कहा कि आम की जैसे बतिया छोटी सी लगे वैसे उस बतिया पर एक कागज की थैली लगाने के लिए हम अपने विभाग के द्वारा देंगे, उसको आम के पौधे पर बाध दीजिए,


अब आप देखेगे कि पौधा बढ़ रहा है। बस्ती के लिए किसी रूप में पैसे की कोई कमी नहीं है और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट देने आए हैं।


उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आगरा में एक आलू अनुसंधान केंद्र की स्थापना हो रही है। इससे उच्च श्रेणी के आलू उपलब्ध होगें।


उन्होने कहा कि देश को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी लगातार मजबूत करने में लगे हुए हैं, हमको आपको थोड़ा-थोड़ा सहयोग उसमें करना चाहिए,


जिससे हमारी आने वाली पीढियों को कभी कोई संकट का सामना न करना पड़े और हमारी संस्कृति पर कोई आच ना आए, इसके लिए आप सबसे सहयोग में आशीर्वाद भी मागता हूं


और शुभकामनाएं आप सबको देता हूं। यह नया साल उत्तर प्रदेश को और उत्तर प्रदेश बनाने में हम आप सब मिलकर के अच्छा काम करें, आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं ईश्वर आप सबको सदैव सुख समृद्धि और वेदों से परिपूरित रखें।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु गजेन्द्रमणि त्रिपाठी, अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा दिलीप पाण्डेय, निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण डा. विजय बहादुर द्विवेदी,


संयुक्त निदेशक औद्योगिक एवं प्रशिक्षण केन्द्र डा. विरेन्द्र सिंह, उप निदेशक उद्यान पंकज कुमार शुक्ला, कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया के वैज्ञानिक डा. एस.एन. सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अरूण कुमार तिवारी सहित विभागीय अधिकारी व कृषकगण उपस्थित रहें।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।