मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: CM योगी के दौरे से पहले जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट गांवों का लिया जायजा

बस्ती: खबर बस्ती से है जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल बस्ती का दौरा है जिसके तहत जिला प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले जिलाधिक…

बस्ती: CM योगी के दौरे से पहले जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट गांवों का लिया जायजा
बस्ती: CM योगी के दौरे से पहले जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट गांवों का लिया जायजा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: खबर बस्ती से है जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल बस्ती का दौरा है जिसके तहत जिला प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ कंटेनमेंट गांवों का जायजा लिया है|




 कल 1 बजकर 25 मिनट पर बस्ती जिले के पुलिस लाइन में सीएम योगी का हेलीकॉप्टर होगा लैण्ड। 1 बजकर 35 मिनट पर विकास भवन स्थित इन्टीग्रेटेट कोविड कंट्रोल कमाण्ड सेण्टर का निरीक्षण करेगे सीएम। 1 बजकर 55 मिनट पर सर्किट हाउस आयेंगे सीएम। 2 बजकर 35 मिनट पर चिन्हित किसी गाॅव का भ्रमण करेंगे सीएम| बस्ती जिले के नकटीदेई , कृष्णा भगवती, कटया को किया गया चिन्हित। 



बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री करीब साढ़े तीन घंटे रहेंगे और मंडल मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ कोविड संक्रमण की स्थिति और तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम के दौरे को ध्यान में रखते हुए आला अधिकारी पूरे दिन व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुटे रहे।



 बस्ती जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने, कंटेनमेंट जोन महुली, कंटेनमेंट जोन हथियागढ़ ,कंटेनमेंट जोन कप्तानगंज , कंटेनमेंट जोन हरदिया विलौडी और कंटेनमेंट जोन कटया गांवों का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के दौरान आम-जन के समस्याओं को सूना गया तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया|




मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार की दोपहर 1.25 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइंस के हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सड़क से विकास भवन स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम पहुंचेंगे। वहां कोविड से बचाव की व्यवस्था और संक्रमित व संदिग्ध मरीजों की भर्ती से लेकर जांच तथा रैपिड रिस्पांस टीम के कार्यों की समीक्षा करेंगे। यहां से मुख्यमंत्री ढाई बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।



वह कोरोना के मद्देनजर मंडल की समीक्षा करेंगे। बैठक मंडल और जिले के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जबकि संतकबीरनगर के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब होंगे। उसके बाद किसी गांव का निरीक्षण करेंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।