मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

‘‘चलो सब साथ चलेंगे, अपना मतदान करेंगे‘‘ : बस्ती जिलाधिकारी ने 'मतदाता जागरूकता रथ' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बस्ती: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शिवहर्ष किसान पी.जी. कालेज परिसर में मतदाता जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होने कहा कि यह जागरूकता रथ सभी विकास खण्डों में जा…

‘‘चलो सब साथ चलेंगे, अपना मतदान करेंगे‘‘ : बस्ती जिलाधिकारी ने 'मतदाता जागरूकता रथ' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
‘‘चलो सब साथ चलेंगे, अपना मतदान करेंगे‘‘ : बस्ती जिलाधिकारी ने 'मतदाता जागरूकता रथ' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शिवहर्ष किसान पी.जी. कालेज परिसर में मतदाता जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होने कहा कि यह जागरूकता रथ सभी विकास खण्डों में जायेगा और सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगा। इस अवसर पर उन्होने परिसर में एकत्र छात्र-छात्राओं व उपस्थित लोगों से  कहा कि जो युवा इस बार नये मतदाता बने है, वे अपना वोट डालने जायेंगे तो उन्हें नयी अनुभूति होगी। 



उन्होने कहा कि जो छात्र-छात्राए अभी 18 वर्ष के नही है। वे भी अपने घर व पास-पड़ोस के लोगों को जागरूक करते हुए मतदान के लिए बूथ तक ले जायें। आप सभी लोग लोकतंत्र के सजग प्रहरी है। उन्होने कहा कि सर्वाधिक मतदान कराने वाले बूथ की टीम को सम्मान पत्र भी दिया जायेंगा। सबकी भागीदारी से ही अच्छी सरकार चुनी जायेंगी। उन्होने सभी को मतदान हेतु शपथ भी दिलाया। 



 मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि अबकी बार बस्ती ने ठाना है, शतप्रतिशत मतदान कराना है। स्वीप आईकान डा. श्रेया ने कहा कि सभी बच्चे एस.एम.एस., सेल्फी व खेल के माध्यम से अपने घर परिवार को मतदान के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर रिद्म एकडमी के बच्चों द्वारा नृत्य तथा मतदान के लिए जागरूकता गीत ‘‘चलो सब साथ चलेंगे, अपना मतदान करेंगे‘‘ प्रस्तुत किया गया। 



 कार्यक्रम में जी.जी.आई.सी. बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज, जी.आर.एस. तथा किसान इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक डी.एस. यादव, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, मुस्लिमा खातून, हरिराम यादव, मनोज सिंह, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाए उपस्थित रहें।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।