मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: कोऑपरेटिव बैंक तथा भूमि विकास बैंक से लोन वाले कर्मचारियों के खिलाफ वसूली के लिए करें कार्यवाही, DM ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलाधिकारी ने जिला कोऑपरेटिव बैंक तथा भूमि विकास बैंक से लोन वाले कर्मचारियों के खिलाफ अदायगी के लिए कार्यवाही का निर्देश दिया है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि जिला कोऑपरेटिव…

बस्ती: कोऑपरेटिव बैंक तथा भूमि विकास बैंक से लोन वाले कर्मचारियों के खिलाफ वसूली के लिए करें कार्यवाही, DM ने दिए निर्देश
बस्ती: कोऑपरेटिव बैंक तथा भूमि विकास बैंक से लोन वाले कर्मचारियों के खिलाफ वसूली के लिए करें कार्यवाही, DM ने दिए निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलाधिकारी ने जिला कोऑपरेटिव बैंक तथा भूमि विकास बैंक से लोन वाले कर्मचारियों के खिलाफ अदायगी के लिए कार्यवाही का निर्देश दिया है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि जिला कोऑपरेटिव बैंक तथा भूमि विकास बैंक से जिन कर्मचारियों ने लोन लिया है उसकी अदायगी के लिए उनके विभागीय अधिकारियों को सूचित कर कार्यवाही करें।




विशेष रूप से ऐसे कर्मचारी जो आगामी 06 माह के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले हैं। समीक्षा में उन्होंने पाया कि सहकारिता क्षेत्र में ऐसे ऋण ले लिए जाते हैं और कर्मचारियों द्वारा अदायगी नहीं की जाती है। उनके रिटायर होने के बाद इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की जाती। 




जिलाधिकारी ने पाया कि जिला कोऑपरेटिव बैंक में कुल 6.19 करोड़ तथा जिला कोऑपरेटिव बैंक में 9.92 करोड़ ऋण है जिसके भुगतान के लिए कार्रवाई की जा रही है। ऋण की वसूली के लिए विभाग में केवल दो अमीन तैनात हैं। जिलाधिकारी ने इनकी संख्या बढ़ाने पर बल दिया है।




इसके अलावा जिलाधिकारी ने श्रम अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक तहसील दिवस पर चारों तहसील में कैंप लगाकर मजदूरों का पंजीकरण कराने, नवीनीकरण कराने तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ के लिए उनका फार्म भरवाए। उन्होंने दिसंबर माह में मजदूरों के पंजीकरण का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा बांड भरने के दिन ही श्रम विभाग को उसकी प्रति उपलब्ध करा दें तथा 01% की धनराशि श्रम विभाग के खाते में जमा करवा दें। वर्तमान समय में 104 अधिष्ठान का पंजीकरण श्रम विभाग में हुआ है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।