मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हम सभी को डॉ अम्बेडकर के आदर्शो एंव विचारों का पालन करते हुए बेहतर समाज के निर्माण में योगदान करना चाहिए: बस्ती DM

बस्ती: बस्ती जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर की जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि हम सभी को डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर के आदर…

हम सभी को डॉ अम्बेडकर के आदर्शो एंव विचारों का पालन करते हुए बेहतर समाज के निर्माण में योगदान करना चाहिए: बस्ती DM
हम सभी को डॉ अम्बेडकर के आदर्शो एंव विचारों का पालन करते हुए बेहतर समाज के निर्माण में योगदान करना चाहिए: बस्ती DM — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर की जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि हम सभी को डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर के आदर्शो एंव विचारों का पालन करते हुए बेहतर समाज के निर्माण में योगदान करना चाहिए। उन्होने बताया कि डाॅ0 आम्बेडकर ने पूरे जीवन भर गरीब, शोषित एवं अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की भलाई के लिए कार्य किया।



 जिलाधिकारी ने उन्हें शिक्षाविद, विधिवेता, अर्धशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होने भारतीय संविधान की रचना भी किया। इसके लिए उन्होने कई देशो के संविधान का अध्ययन करके ड्राफ्ट तैयार किया। यही कारण है कि हमारा संविधान लचीला है तथा इसके लागू होने के बाद से इसमें 100 से अधिक संशोधन भी हो चुके है, जो समय एवं परिस्थिति के अनुसार रहें। उन्होने कहा कि वे आजाद भारत में कानून मंत्री रहें। उन्होने समाज में व्याप्त कुरीतियों, छूआ-छूत, भेद-भाॅव आदि को समाप्त करने के साथ-साथ समाज को बेहतर बनाने में अपना अनुकरणीय योगदान दिया है।



 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम सभी को संवैधानिक स्वतंत्रता दिलाने में इनका विशेष योगदान रहा। मुख्य राजस्व अधिकारी नीता यादव ने अपने विचार प्रगट करते हुए बताया कि डाॅ0 आम्बेडकर जी समानता, समाजिक समरसता, देश की एकता और अखण्डता के लिए कार्य किया। बाबा साहब का जीवन संघर्ष और सफलता की अदभुत मिसाल है, जो शायद ही कही मिले। उन्होने तकनीकी विकास के लिए कार्य किया और कहा कि खेती में मशीनों का प्रयोग होना चाहिए।  कार्यक्रम का संचालन अशोक मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सुनील शाह, सतेन्द्र पाण्डेय, संचितमोहन तिवारी, रामकुमार पाल, चिन्तामणि, सूर्यलाल, पतिराम, राजेश रंजन, गौरव कुमार एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।