बस्ती: भीषण गर्मी के बीच अग्निकाण्डों का सिलसिला अचानक तेज हो गया है। इसमें जहां अनेक लोगों का घर जल गया.. वहीं गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। रूधौली से पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय प्रताप जायसवाल ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ अग्नि पीड़ितांें के घर पहुंचकर उन्हें ढाढस बधाया और गरीब परिवारों को तत्काल अपने स्तर से यथोचित आर्थिक सहायता मौके पर दिया। उन्होने आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने में वे अपने स्तर से सहयोग करेंगे।
पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने बताया कि नगर पंचायत रूधौली क्षेत्र के रामबहाल, राधेश्याम, विन्द, शकुन्तला, रश्मि, प्रमिला, विजेन्द्र प्रसाद आदि के घरों में आगजनी हुई। पूर्व विधायक संजय ने अग्नि पीड़ितों को ढाढस बधाते हुये सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय के साथ मनोज सिंह, राजेश सिंह, चिन्ताहरण पाण्डेय, अनूप, दीपू आदि शामिल रहे।
मकान में लगी आग
रुधौली तहसील क्षेत्र के भरौली गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से पक्का मकान सहित छप्पर के रिहायशी मकान तथा घारी जलकर राख हो गया था। आग से कपड़ा गल्ला तथा अन्य सामान जल गये। आग लगने पर गांव मे अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर दमकल एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
भरौली गांव में अज्ञात कारणो से लगी आग से माया देवी पत्नी जगदीश यादव तथा रीता देवी पत्नी रामदयाल के पक्का मकान में आग लगने से मकान का छत फट गया है। घर में रखा हुआ खाद्यान्न, कपड़ा तथा बर्तन पचास बोरी गेहूं, छह कुंतल धान, एक कुंतल सरसों तथा जानवर के लिए रखा हुआ भूसा सभी जलकर राख हो गया। आग लगने पर भगदड़ मच गई।
पांच कुंतल गेहूं, चार कुंतल धान, 2 पम्पिंग सेट,कपड़ा, 2 पंखा, 2 चारा काटने वाली मशीन जलकरस्वाहा
वहीं पड़ोस में ध्रुव चन्द्र पुत्र देवीबक्स के घारी में आग लग जाने से घारी में रखा हुआ पांच कुंतल गेहूं, पम्पिंग सेट तथा चार कुंतल धान जल गया।
वहीं बगल में राम सजीवन की घारी में रखे पंखा, कपड़ा, चारा काटने वाली मशीन व विष्णु यादव की घारी में रखा तीन पंखे व पंम्पिग सेट, चारा काटने वाली मशीन व फूलचंद्र के घारी में आग लग जाने से चार कुन्तल गेहूं पंखा व चारा काटने वाली मशीन साइकिल सभी जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड द्वारा आग पर काबू पाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार निखलेश कुमार तथा लेखपाल पंकज सिंह ने पहुंचकर मुआयना किया है।
गेहूं के डंठल जलाने पर झंखाड़ मे लगी
रुधौली के बालेश्वरी नगर वार्ड मे सोमवार देर रात मे गेहूं के डंठल जलाने के दौरान अचानक आग लोगों के घरों के पीछे लगे झाड़ झंखाड़ को पकड़ लिया। जिससे आग ने भयानक रूप ले लिया। लोगों के घरों के पीछे आग छतों को छूने लगा। आग से फैले धुंआ से हड़कंप मच गया। जिस पर लोग घरों से बाहर भागने लगे और अफरा-तफरी मच गई।
घरों से सिलेंडर बाहर निकल कर लोग शोर गुल मचाने लगे। इसकी सूचना दमकल को दी गई। जिस पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली।रुधौली थाना क्षेत्र के दर्जन भर गांवों मे गेहूं के डंठल के आग से गांवों में कोहराम मच गया।
रुधौली क्षेत्र के गंधरिया गजराज के पास गेहूं के डंठल में लगी आग से दुदराक्ष, छपिया रघुवंश, मुड़ाडिहा कल्लू सिंह, पकरीजई, सेमरा तथा मथुरापुर तक सैकड़ों बीघा गेहूं के डंठल जलते रहे। मौके पर दमकल जहां आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं सैकड़ों ग्रामीण आग बुझाने मे लगे रहे। आग के दौरान आसपास के गांवों में कोहराम मचा रहा। लोग ने दौड़कर आग बुझाया। पकरी जई निवासी स्नेह पांडेय ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिस पर फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है। आग लगने पर रामकुमार, संतोष कुमार, दिनेश कुमार, ग्रीस कुमार, नन्द किशोर, अहमदुल्लाह और गौरी शंकर सहित आदि लोगों में भगदड़ मच गई ।
रुधौली कस्बे के भानपुर रोड पर सेखुई खुर्द से गेहूं की डंठल जलने के दौरान कस्बे मे कई मकान जलने से बच गया। वहीं आग नये गांव में पहुंच गया, जिस पर मोहल्ले मे भगदड़ मच गया। लोगों ने आग पर काबू पाया है। वही चैसार मे तेज हवाओं के बीच गेहूं के डंठल जलने से आग टरौठी गांव से भरौली तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।