मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

साहब “गैंगस्टर एक्ट' का मुजरिम हूं, मेरा एनकाउंटर न करें ...मैं थाने पर हाजिर हो रहा हूं”: बस्ती में दो लुटेरों ने किया आत्मसमर्पण

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज यानी गुरुवार ,02 जून, 2022 को एनकाउंटर के डर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अंतर्जनपदीय लुटेरों ने आत्मसमर्पण किया। धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल…

साहब “गैंगस्टर एक्ट' का मुजरिम हूं, मेरा एनकाउंटर न करें ...मैं थाने पर हाजिर हो रहा हूं”: बस्ती में दो लुटेरों ने किया आत्मसमर्पण
साहब “गैंगस्टर एक्ट' का मुजरिम हूं, मेरा एनकाउंटर न करें ...मैं थाने पर हाजिर हो रहा हूं”: बस्ती में दो लुटेरों ने किया आत्मसमर्पण — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज यानी गुरुवार ,02 जून, 2022 को एनकाउंटर के डर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अंतर्जनपदीय लुटेरों ने आत्मसमर्पण किया।  धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे लुटेरे|   ''-मेरा एनकाउंटर न करें.. मैं थाने पर हाजिर हो रहा हूं" कहते हुए दोनों लुटेरों ने कलवारी थाना में आत्मसमर्पण कर दिया |



पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 02.06.2022 को दोपहर करीब 12 बजे थाना कलवारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 42/022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तगण राजकुमार वर्मा पुत्र राम सकल वर्मा  और विपिन यादव पुत्र रामजियावन यादव निवासीगण चौथईया चिंतौरा थाना कोतवाली टांडा जनपद अंबेडकरनगर ने थाना कलवारी पर आकर आत्मसमर्पण कर दिये। जिन्हे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।



विदित हो कि अभियुक्तगण राजकुमार वर्मा, विपिन यादव , सोनू , चंदन का एक संगठित गिरोह है जिनके द्वारा अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियावी लाभ हेतु जनपद बस्ती, अंबेडकर नगर व आस-पास के जनपदों में लूट की घटना कारित करते हैं । इस गिरोह का गैंग लीडर अभियुक्त राजकुमार वर्मा उपरोक्त है। इस गैंग के आपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाने हेतु इसके विरुद्ध दिनांक 11.02.2022 को थाना कलवारी में मु0अ0सं0 42/022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था जिसमे उक्त अभियुक्तगण वांछित चल रहे थे । इनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थी ।



पुलिस ने बताया,''जनपद बस्ती में अपराधियों के विरुद्ध हो रहे ताबड़तोड़ कार्यवाही के डर से आज दिनांक 02.06.2022 को अभियुक्त राजकुमार वर्मा व विपिन यादव अपने परिजनों के साथ यह गुहार लगाते हुए थाना कलवारी हाजिर हुए कि "एसपी साहब मैं गैंगस्टर एक्ट का मुजरिम हूं मेरा एनकाउंटर न करें मैं थाने पर हाजिर हो रहा हूं"।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।