मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: महाराजगंज बाजार में गैस सिलेंडर फटने से कपड़े की दुकान में लगी आग, चिमनी बना दुकान...सामान जलकर राख; मकान में भी लगी आग

बस्ती:उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थानांतर्गत महराजगंज बाजार में आज यानी सोमवार दोपहर को गैस सिलेंडर फटने से कपड़े के एक दुकान में आग लग गई। आग लगते ही कुछ ही समय में थाना कप्तानगंज पुलिस…

बस्ती: महाराजगंज बाजार में गैस सिलेंडर फटने से कपड़े की दुकान में लगी आग, चिमनी बना दुकान...सामान जलकर राख; मकान में भी लगी आग
बस्ती: महाराजगंज बाजार में गैस सिलेंडर फटने से कपड़े की दुकान में लगी आग, चिमनी बना दुकान...सामान जलकर राख; मकान में भी लगी आग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थानांतर्गत महराजगंज बाजार में आज यानी सोमवार दोपहर को गैस सिलेंडर फटने से कपड़े के एक दुकान में आग लग गई। आग लगते ही कुछ ही समय में थाना कप्तानगंज पुलिस व दमकल पहुंची और आग पर काबू पा लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था|बताया जा रहा है कि कपड़े की दुकान में आग लगने से सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि नुकसान कितना हुआ इस बात का पता नहीं चल पाया है। इस आगजनी में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।



हालांकि आग कैसे लगी इसका सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है| आग कैसे लगी पुलिस इसकी जांच की जा रही है| बस्ती पुलिस ने बताया,''थाना कप्तानगंज पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से  आग पर काबू पा लिया गया है, कोई जन हानि नहीं हुई है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज कस्बे के प्रमुख कपड़ा व्यवसायी विजय कसौधन की कस्बे में कपड़े की दुकान है। ऊपरी मंजिल पर बने आवास में परिजन रहते हैं। सोमवार को पूर्वाह्न करीब बजे अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख परिजन भागकर नीचे बाहर आ गए। आग बेकाबू होने से पूरे बाजार के व्यापारी परेशान हो गए...हर कोई बेबस दिख रहा था।



 सूचना पर संसारीपुर स्थित फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। लेकिन कुछ ही देर में आग ने दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां और बुलाई गईं। अ



ग्निशमन अधिकारी द्वितीय पुष्पेंद्र यादव की अगुवाई में फायरमैन महेश यादव, दिलीप कुमार, शैलेंद्र यादव, विवेक कुमार, अरुण सहित आधा दर्जन जवान सीढ़ी के रास्ते दूसरी मंजिल पर चढ़कर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।