बस्ती: परसरामपुर क्षेत्र मे घर मे रसोई गैस के सिलिंडर में लगी आग, हादसा बचा
बस्ती: बस्ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव मे सोमवार सुबह रसोई गैस के सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने की खबर से घर के सदस्यों व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बस्ती: परसरामपुर क्षेत्र मे घर मे रसोई गैस के सिलिंडर में लगी आग, हादसा बचा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव मे सोमवार सुबह रसोई गैस के सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने की खबर से घर के सदस्यों व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पीआरवी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। टीम ने गैस सिलिंडर को बाहर खुले मैदान मे ले जाकर फायर एंस्टिग्यूशर व रेत की मदद से आग बुझाई।
उमाशंकर सिंह द्वारा फोन कर बताया गया कि थाना परसरामपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बैजलपुर मे गैस सिलेण्डर मे आग लगी है जिस सूचना पर पी.आर.वी. वाहन संख्या यू0पी0 32 डी0जी0 0853 द्वारा 04 मिनट में मौके पर पहुँच कर गैस सिलेण्डर मे जल रही आग को घर से बाहर खुले मैदान मे ले जाकर फायर एंस्टिग्यूशर व रेत की मदद से आग को बुझाया गया, जिससे मौके पर जान-माल की क्षति होने से बचा लिया गया एवं जिससे बड़ी घटना होने से बच गया । कॉलर व आम जनमानस द्वारा यू0पी0-112 PRV-0853 थाना परसरामपुर पुलिस के त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।