मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: गेहूं की खेतों में लगी आग, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

बस्ती: बस्‍ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के केशवारा के चमरिया पुरवा, बाढूजोत, धमौरा गांव के सिवान में शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। आग ने देखते देखते विकराल रूप घारण कर लिया, सैकड़ों बीघा गेह…

बस्ती: गेहूं की खेतों में लगी आग, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
बस्ती: गेहूं की खेतों में लगी आग, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्‍ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के केशवारा के चमरिया पुरवा, बाढूजोत, धमौरा गांव के सिवान में शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। आग ने देखते देखते विकराल रूप घारण कर लिया, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल, डंठल जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना फायर विग्रेड, पुलिस, तहसील प्रशासन को दी गई। 3 बजे तक न तो फायर विग्रेड ही पहुँच पाया और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी ही मौके पर पहुंच पाए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रेक्टर चलवाकर कुछ फसलों को आग से बचा पाने में सफल रहे।



तकियवा गांव के पास नहर इस पार खेत में किसी के द्वारा डंठल फूंकने से उठी चिंगारी से आग लगना बताया जा रहा है। आग चमरहिया, बाढूजोत, धमौरा गांव के सिवान तक पहुंच गई। आग की विकरालता को देखते हुए ग्रामीण सहम गए। काफी मशक्‍कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, तब तक सैकडो बीघा गेहूं की फसल और डंठल जलकर राख हो गया। 



धमौरा गांव के कोमल, वंदना, चरन सिंह, जगदेव, गोपाल, सुबाष, बाल गोविंद, राजाराम, राम सिंह, महेन्‍द्र, सीताराम सहित करीब 30- 35 लोगों के खेत में काटकर रखी गई गेहूं की और खडी करीब 2 सौ बीघा से अधिक की फसल का नुकसान हुआ है। 



ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की सूचना पुलिस, फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन तहसील दिवस होने के कारण 3 बजे तक बीडीओ साऊंघाट, ग्राम सचिव को छोड़कर कोई भी नहीं पहुँचा। जबकि शहर से चमरहिया गांव की दूरी 13 किमी हैं। आग बुझने के बाद फायर विग्रेड की गाड़ी पहुँची। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय से फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंच जाती तो 3 गाँव का सिवान जलकर खाक नहीं हो पाता।



मौके पर पहुंचे एसडीएम रुधौली गुलाब चंद्रा, कानूनगो देवेंद्र यादव, लेखपाल सना अली, पूनम चौधरी, दिनेश वर्मा, विवेक कुमार आदि ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि अग्नि पीड़ितों को जल्द ही मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाएगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।