मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक एमएलसी चुनाव: बस्ती पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का किया आह्वान

बस्ती: गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रचार के लिए आज बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बस्ती पहुंचे| यहाँ उन्होंने गोरखपुर- अयोध्या खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान…

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक एमएलसी चुनाव: बस्ती पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का किया आह्वान
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक एमएलसी चुनाव: बस्ती पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का किया आह्वान — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रचार के लिए आज बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बस्ती पहुंचे| यहाँ उन्होंने गोरखपुर- अयोध्या खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित "प्रभावी मतदाता सम्मेलन" को संबोधित कर देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रचंड बहुमत से विजयश्री दिलाने का आह्वान किया।



"प्रभावी मतदाता सम्मेलन" को संबोधित करते हुये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा ,स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हम सभी मैदान में है।  हमे ऐतिहासिक विजय मिलने जा रही है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के किये कार्य की देश और प्रदेश के लोग सराहना कर रहे है। समाज के प्रत्येक वर्ग और तबके तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुच रहा है।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का विजय अभियान जो 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ वो आज भी जारी है। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस, बसपा ने समाज में सामाजिक तनाव और टकराव पैदा कर, जातिवाद की राजनीति और परिवारवाद की राजनीति कर देश और प्रदेश के विकास को विकास की यात्रा में बहुत पीछे करने का काम किया। आज सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था का राज कायम हुआ है। अच्छा माहौल है, लोगों के बेहतरी के लिए सरकार काम कर रही है। इस क्रम को हमें आगे बढ़ाना है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।