मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“हाथ से हाथ जोड़ो अभियान”: बस्ती में बोले सत्यनारायण पटेल- कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही कांग्रेस की ताकत, MLA वीरेंद्र चौधरी ने बीजेपी पर साधा निशाना

बस्ती: ईस्ट यूपी कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष व पार्टी विधायक वीरेन्द्र चौधरी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, प्रदेश सचिव कर्मराज यादव, प्रदेश महासचिव और मंडल प्रभारी जयकर…

“हाथ से हाथ जोड़ो अभियान”: बस्ती में बोले सत्यनारायण पटेल- कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही कांग्रेस की ताकत, MLA वीरेंद्र चौधरी ने बीजेपी पर साधा निशाना
“हाथ से हाथ जोड़ो अभियान”: बस्ती में बोले सत्यनारायण पटेल- कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही कांग्रेस की ताकत, MLA वीरेंद्र चौधरी ने बीजेपी पर साधा निशाना — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: ईस्ट यूपी कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष व पार्टी विधायक वीरेन्द्र चौधरी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, प्रदेश सचिव कर्मराज यादव, प्रदेश महासचिव और मंडल प्रभारी जयकरन वर्मा का बड़ेवन चौराहे पर फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां से कांग्रेस  पार्टी के जिला दफ्तर पहुंचे। फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने ट्वीट किया,'' आज जिला कांग्रेस कार्यालय बस्ती में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री सत्यनारायण पटेल जी के साथ ''हाथ से हाथ जोड़ो'' अभियान' की बैठक की



कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा,'' कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही कांग्रेस की ताकत है। एक-एक कार्यकर्ता काग्रेस का चेहरा है। यह ऐसी पार्टी है जो लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करती है। हमें सिर्फ अपनी ताकत पहचाननी है और पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रमों को पूरे मनोयोग से सफल बनाना है। 



विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने कहा,' 'हाथ से हाथ जोड़ों' कार्यक्रम 'भारत जोड़ो यात्रा' अभियान का विस्तार रूप है। इस दौरान कांग्रेस के लोग घर घर जायेंगे और पिछले 8 सालों के दौरान केन्द्र की भाजपा सरकार ने जिस तरह संविधान को हाशिये पर रखकर देश के आर्थिक ढ़ांचे का सत्यानाश किया है उसका खुलासा। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिये भाजपा के खिलाफ एक चार्जशीट तैयार की गयी है जो आमजनमानस तक पहुचेंगी और भाजपा की करतूतों को एक एक कर बेनकाब किया जायेगा।


पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम की सफलता लोकसभा चुनाव नतीजों का रूख कांग्रेस की ओर मोड़ने के लिये माहौल तैया करेगी। पार्टी दफ्तर पर हुई बैठक का संचालन नर्वदेश्वर शुक्ल ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी को इस अवसर पर हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम का जनपद प्रभारी बनाया गया। सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, कौशल त्रिपाठी, बसंत चौधरी, बृजेश आर्या, कर्नल अभय सिंह, देवी प्रसाद पाण्डेय, अमित प्रताप सिंह, नीलम विश्वकर्मा, मंजू पाण्डेय, रफीक खां, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, रामभवन शुक्ल, डा. वाहिद, गंगा मिश्रा, गिरजेश पाल, शौत अली नन्हू, रंजना सिंह, आलमुकुन्द मिश्रा, शिवविभूति मिश्रा, मो. सिद्धीक, अलीम अख्तर, रविन्द्र सिंह राजन, फिरोज अहमद, रामप्रीत, परमात्मा चक्रवर्ती, अवधेश सिंह, लालजीत पहलवान, रामबचन भारती, विजय श्रीवास्तव विष्णुमणि त्रिपाठी, गुड्डू सोनकर आदि मौजूद रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।