बस्ती में सिर में ईंट मारकर हाईस्कूल के छात्र की हत्या: परीक्षा देकर लौट रहा था; आरोपी किशोर गिरफ्तार
बस्ती: बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में ईंट फेक कर मारने से हुई हाईस्कूल के छात्र की मौत मामले में नाबालिग आरोपी को आज यानी गुरुवार (02 मार्च 2023 को) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें5 बार पढ़ा गया
बस्ती में सिर में ईंट मारकर हाईस्कूल के छात्र की हत्या: परीक्षा देकर लौट रहा था; आरोपी किशोर गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में ईंट फेक कर मारने से हुई हाईस्कूल के छात्र की मौत मामले में नाबालिग आरोपी को आज यानी गुरुवार (02 मार्च 2023 को) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के पाकड़डाड़ निवासी हाईस्कूल के छात्र बेलाल पुत्र इकबाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल छात्र का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। जहां उसने इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया।
दरअसल, 21 फरवरी को लालगंज के रामनरेश इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर छात्र बेलाल अपने 2 दोस्तों राज सोनी पुत्र प्रदीप सोनी और शिवम पुत्र महेश सोनी के साथ एक ही बाइक पर वापस लौट रहा था। लालगंज मार्ग पर बारीघाट के पास आरोपी किशोर ने ईंट फेंककर मारा। ईंट बाइक पर बीच में बैठे बेलाल के सिर में जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में उसके दोनों साथी राज व शिवम बाइक पर ही बैठाकर उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में उसकी हालत में सुधार होता न देख डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई| पुलिस ने मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर गिरफ्तार कर लिया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।