मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह, अरविंद सिंह समेत 7 के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

बस्ती: BASTI Block Pramukh Chunav: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें के गौर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख महेश सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। गौर ब्लॉक के जलालाबाद क्षेत्र पंचायत सदस्य के पिता की…

बस्ती: पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह, अरविंद सिंह समेत 7 के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
बस्ती: पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह, अरविंद सिंह समेत 7 के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: BASTI Block Pramukh Chunav:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें के गौर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख महेश सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है।  गौर ब्लॉक के जलालाबाद क्षेत्र पंचायत सदस्य के पिता की तहरीर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह समेत चार नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों पर पुलिस ने अपहरण तथा दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।



पैकोलिया थाना क्षेत्र के जलालाबाद निवासी प्रेमसागर का आरोप है कि उनका पुत्र मुकेश कुमार जलालाबाद से क्षेत्र पंचायत सदस्य है। पूर्व प्रमुख गौर महेश सिंह, अरविंद सिंह, संजीव सिंह और हरेंद्र सिंह उर्फ घप्पू समेत तीन अज्ञात लोग चार जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे मेरे घर आये। पिस्टल के बल पर मेरे लड़के मुकेश कुमार को उठा ले गए। 




जब वह उनके घर अपने लड़के की हालचाल जानने पहुंचे तो मुझे जातिसूचक गाली देते हुऐ भगा दिया। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर बृहस्पतिवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले के विवेचक क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।



बता दें कि,''गौर ब्लॉक से प्रमुख पद की प्रत्याशी विजयकांति पत्नी अरविंद सिंह का पर्चा खारिज हो गया था| गौर से प्रमुख पद की प्रत्याशी विजयकांति पत्नी अरविंद सिंह का पर्चा खारिज होने के बाद 40 सालो बाद गौर में ब्लॉक प्रमुख बदला|  अब जटाशंकर शुक्ला ने गौर ब्लॉक पर अपनी सरकार बना ली है| गौर ब्लाक से कांति शुक्ला पत्नी जटाशंकर निर्विरोध..



इसके बाद अरविंद सिंह ने कहा,'' न तो मैं चुनाव हारा हूं और न ही कोई जीता है। निष्पक्ष चुनाव होता और संख्या बल से मैं हारता तो सहर्ष स्वीकार करता।  प्रशासन ने मनमाने तरीके से लोकतंत्र को हाईजैक कर गौर ब्लॉक के प्रमुख पर पद जन-समर्थन विहीन व्यक्ति को बैठाया है। लेकिन सत्ता की शह पर यह कब तक?  इस विकट घड़ी में मेरा और परिवार का साथ देने के लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं। आपकी सेवा में सदैव उपस्थित हूं। मेरी मेहनत और आपका विश्वास मिलकर इस धारा को बदलेंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।