बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना दुबौलिया क्षेत्र में 07 अगस्त, 2022 को मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाने को लेकर हुई मारपीट में घायल 14 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान KGMU लखनऊ में मौत हो गई। मारपीट में घायल 14 वर्षीय बालक की ईलाज के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने गुरुवार की सुबह दुबौलिया में रामजानकी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है| परिजनों की मांग है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कार्रवाई करें।
मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस परिजनों को समझाने मे जुटी है| दुबौलिया प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने–बुझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके पर सीओ कलवारी के साथ कप्तानगंज, कलवारी, नगर थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन परिजन शव रखकर रामजानकी मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे मार्ग पर दोनों तरफ भारी जाम लग गया।
बताते चलें कि ' 07 अगस्त, 2022 को मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाने को लेकर खंजांचीपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल किशोर का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इलाज के दौरान मौत हो जाने से नाराज परिजनों ने गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे रामजानकीमार्ग पर दुबौलिया कस्बे में शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कार्रवाई करें।
इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया,''हॉर्न बजाने को लेकर खंजांचीपुर में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में एक पक्ष को गंभीर रूप से चोट लगी थी| इस मामले में 07 अगस्त को IPC धारा 308 के तहत केस दर्ज किया गया था| घायल बालक का एक माह बाद लखनऊ में मृत्यु हो गई| इस मामले में अभी तक किसी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है। परिजन मौत के बाद शव लेकर आए, परिजनों द्वारा शव को सड़क पर रखकर जाम करने का प्रयास किया गया| सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की करवाई की जा रही है|