मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: तमंचे के बल पर बदमाशों ने शख्स से लूट लिए 70 हजार, पीएम आवास की राशि निकाल कर घर जा रहा था पीड़ित

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छरदही के निकट बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे युवक से असलहे के बल पर बाइक सवार बदमाश 70 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। लूट…

बस्ती: तमंचे के बल पर बदमाशों ने शख्स से लूट लिए 70 हजार, पीएम आवास की राशि निकाल कर घर जा रहा था पीड़ित
बस्ती: तमंचे के बल पर बदमाशों ने शख्स से लूट लिए 70 हजार, पीएम आवास की राशि निकाल कर घर जा रहा था पीड़ित — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छरदही के निकट बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे युवक से असलहे के बल पर बाइक सवार बदमाश 70 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। लूट का शिकार युवक इस घटना के बाद पहले अपने घर पहुंचा और अपने भाईयों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार वालो के साथ कुदरहा पुलिस चौकी पहुंच कर सूचना दी।लूट की सूचना बाद शाम के समय हरकत में आई पुलिस जांच में जुटी है।



बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गांव निवासी साकिर अली (32) पुत्र रज्जाक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था। वह आवास की दूसरी किश्त 70 हजार रुपए सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की कुदरहा शाखा से निकाल कर बैंक से अपने घर जा रहा था ।अभी वह छरदही प्राथमिक विद्यालय के सामने पहुंचा था की पीछे से बाइक सवार 3 बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसे असलहा सटा दिया।



पीड़ित के अनुसार बदमाशो को पहले ही पता था कि पैसा किस जेब में रखा है,एक बदमाश ने उसके उसी जेब में हाथ डाला जिसमें पैसा रखा था। रुपया निकालने के बाद धमकी दी कि यदि हल्ला मचाया तो जान से मार देंगे। डर के कारण वह चुप रहा और बदमाश रुपया लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी घर पहुंच कर उसने अपने भाई रब्बाक अली, इदरीश को दी। इसके बाद पुलिस चौकी कुदरहा पर सूचना दी गई।



 शाम को एसओ कलवारी अरविंद शाही,एसओ लालगंज उमाशंकर त्रिपाठी, सीओ विनय चौहान, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, प्रभारी नारकोटिक्स योगेश सिंह पहुंचे और पीड़ित से मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।