बस्ती: थाना कलवारी पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद किया गया | शनिवार,4 जून 2022 को थाना कलवारी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खनता की एक लड़की घर से कही चली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में लड़की के भाई के प्रार्थना पत्र के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर थाना कलवारी पुलिस द्वारा आज लड़की को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
लड़की द्वारा बताया कि वह माता-पिता के डांटने पर नाराज होकर घर से चली गई थी जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों द्वारा ने थाना कलवारी जनपद बस्ती पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बरामद करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष कलवारी श्री प्रदीप कुमार सिंह जनपद बस्ती।
2. हे0का0 अनवर अली, म0का0 प्रतिभा मिश्रा, म0का0 पूजा सिंह, का0 आलोक सिंह, का0 राहुल कन्नौजिया, का0 सनोज यादव, थाना कलवारी जनपद बस्ती।
3. का0 हिन्दे आजाद सर्विलांस सेल जनपद बस्ती।