मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में लापता युवती का शव मिला: परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, घर के सामने खंडहर में मिली लाश, गला घोंटकर हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

बस्ती: बस्ती जिले के थाना कलवारी क्षेत्र में लापता लड़की का शव उसके ही घर के पास मिला। थाना कलवारी क्षेत्र के ग्राम छोटकी गायघाट निवासी 19 वर्षीय पूजा चौहान का शुक्रवार को घर के सामने स्थित खंडहर में…

बस्ती में लापता युवती का शव मिला: परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, घर के सामने खंडहर में मिली लाश, गला घोंटकर हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
बस्ती में लापता युवती का शव मिला: परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, घर के सामने खंडहर में मिली लाश, गला घोंटकर हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के थाना कलवारी क्षेत्र में लापता लड़की का शव उसके ही घर के पास मिला। थाना कलवारी क्षेत्र के ग्राम छोटकी गायघाट निवासी 19 वर्षीय पूजा चौहान का शुक्रवार को घर के सामने स्थित खंडहर में शव मिला। घर के सामने ही खंडहर में लड़की का शव शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लड़की की गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है|




थाना कलवारी क्षेत्र के ग्राम छोटकी गायघाट निवासी दिलीप कुमार चौहान की पुत्री पूजा चौहान गुरुवार की दोपहर से घर से गायब थी।संदिग्ध परिस्थितियों मे कल से गायब 19 वर्षीय युवती का शव मकान के ठीक सामने खंडहर मे मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई| परिजनों के तहरीर पर कलवारी पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था| पिता दिलीप कुमार चौहान और चाचा रामजस विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। इस समय राम जस घर आए हुए हैं। 



पुलिस के अनुसार,' कलवारी थाना क्षेत्र निवासी लड़की (पूजा चौहान) गुरुवार दोपहर से गायब थी। परिजनों थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया गया था।बताया जा रहा, शुक्रवार को पूजा की चचेरी बहन काजल घर से सटे खंडहर की तरफ गई तो उसने शव देखकर शोर मचाया। जिसके बाद परिवार व आसपास के लोग पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। 



मौके पर पहुंची फॉरेंसिक लैब की टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच कर साक्ष्य जुटाए। शरीर पर किसी तरह के चोट या खरोंच का निशान नहीं मिला है। हालांकि गले पर फंदा लगाने के निशान मिले। 



सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ,अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी भी पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।



अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया ,'' शव का पोस्‍टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से करवाया जायेगा, जिसके बाद जो भी रिपोर्ट आती है उस तरह से विधिक कार्यावाही की जायेगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।