मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: 1 जनवरी को लगभग 7500 कोरोना वॉरियर्स को लगाईं जाएगी COVID-19 वैक्सीन

बस्ती: आगामी 01 जनवरी को जनपद के लगभग 7500 कोरोना वारीयर्स को कोविड-19 का वैक्सीन लगायी जायेंगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। कैम्प कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक में उन्होने सीएम…

बस्ती: 1 जनवरी को लगभग 7500 कोरोना वॉरियर्स को लगाईं जाएगी COVID-19 वैक्सीन
बस्ती: 1 जनवरी को लगभग 7500 कोरोना वॉरियर्स को लगाईं जाएगी COVID-19 वैक्सीन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  आगामी 01 जनवरी को जनपद के लगभग 7500 कोरोना वारीयर्स को कोविड-19 का वैक्सीन लगायी जायेंगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। कैम्प कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक में उन्होने सीएमओ तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को दो दिन के भीतर माइक्रोप्लान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। 




उन्होने बताया कि वैक्सीन लगाने के लिए एक टीम में 05 कर्मचारी होंगे। डाक्यूमेन्ट सत्यापन के लिए दो कर्मचारी लगाये जायेंगे। टीकाकरण के लिए एएनएम की तैनाती की जायेंगी। इसके अलावा एक सुपरवाइजर तथा एक डाक्टर को टीकाकरण के लिए तैनात किया जायेंगा। उन्होने निर्देश दिया है कि टीकाकरण के लिए पर्याप्त केन्द्र निर्धारित करते हुए टीम गठित करें। 




उन्होने निर्देश दिया कि सभी 7500 हजार हेल्थवर्कर को चिन्हित करते हुए उन्हें टीकाकरण केन्द्र एलाट किया जाय, ताकि प्रत्येक को यह मालूम रहे कि यह टीका कहाॅ लगेगा। टीकाकरण केन्द्र पर टेन्ट लगाकर उनके बैठने की व्यवस्था की जाय, जाड़े को देखते हुए अलाव की व्यवस्था रखी जाय। पेयजल एंव ट्वायलेट का समुचित प्रबन्ध हो। टीकाकरण के लिए आने वाले प्रत्येक हेल्थवर्कर अपना पहचान पत्र की छायाप्रति अवश्य लायें। 




उन्होने निर्देश दिया कि प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर शासन के निर्देशानुसार वैक्सीन के रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। सभी वरिष्ठ अधिकारी प्रत्येक केन्द्र पर जाकर इसका सत्यापन करेें तथा प्रमाण पत्र दें कि मानक के अनुसार सभी व्यवस्था की जा रही है।सीएमओ डाॅ0 एके गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में 20 सरकारी तथा 18 निजी अस्पतालों को टीकाकरण केन्द्र बनाया जा रहा है। एक टीम द्वारा 50 लोगों को टीका लगाया जायेंगा। उन्होने बताया कि 766 सरकारी तथा 330 निजी चिकित्सालयों के कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर टीकाकरण केन्द्र एवं कर्मचारियों की संख्या बढायी जायेंगी। 




सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने निर्देश दिया कि टीका लगने वाले सभी कर्मचारियों की सूची तैयार कर कोविड एप पर अपलोड कराये। 01 जनवरी को टीकाकरण हेतु इन्हें बुलावा पर्ची जारी करें तथा सुनिश्चित करे कि सभी चिन्हित कर्मचारियो का टीकाकरण पूरा हो जाय। इसमें ओपेक कैली अस्पताल से सीएमएस डाॅ0 सोमेश श्रीवास्तव, डाॅ0 जीएम शुक्ला, डाॅ0 फखरेयार हुसेन, डाॅ0 सीएल कन्नौजिया, डाॅ0 सीके वर्मा, सुधीर आदि उपस्थित रहें।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।