मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

बस्ती: 24 घण्टे के भीतर गुमशुदा युवक को पैकोलिया पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, बहन का पेपर दिलाने गोंडा के लिये निकला था ..बस स्टैंड से हो गया था लापता

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना पैकोलिया पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर गुमशुदा लड़के को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया| गुमशुदा सूचना पर क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय के कु…

बस्ती: 24 घण्टे के भीतर गुमशुदा युवक को पैकोलिया पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, बहन का पेपर दिलाने गोंडा के लिये निकला था ..बस स्टैंड से हो गया था लापता
बस्ती: 24 घण्टे के भीतर गुमशुदा युवक को पैकोलिया पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, बहन का पेपर दिलाने गोंडा के लिये निकला था ..बस स्टैंड से हो गया था लापता — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना पैकोलिया पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर गुमशुदा लड़के  को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया| गुमशुदा सूचना पर क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय के निर्देशन मे  के निर्देशन मे 24 घण्टे के भीतर गुमशुदा लडके अमित वर्मा (18 वर्ष) की सकुशल बरामदी की गयी।



क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आस पास के क्षेत्रों व अन्य थाना क्षेत्रों में तलाश करते हुए जनपद गोण्डा-बस्ती बार्डर से गुमशुदा अमित वर्मा को सकुशल बरामद कर पुलिस ने उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।



गुमशुदा अमित बर्मा पुत्र जगदम्बा प्रसाद वर्मा उम्र 18 वर्ष ग्राम टिकुइया थाना पैकोलिया जनपद बस्ती के परिजन द्वारा थाना पर आकर सूचना दी गयी कि मेरी लड़का दिनांक 05.05.22 को समय लगभग सुबह घर से अपनी बहन अनीता वर्मा का पेपर दिलाने गोंडा के लिये निकला था जो गोंडा बस स्टैंड से लापता हो गया|




हम लोगो में काफी तलाश किया परन्तु कहीं कुछ पता नही चला, तब जाकर थाना आकर सूचना दिये । उक्त सूचना पर गठित टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आस पास के क्षेत्रो व अन्य थाना क्षेत्रो में पतारसी सुरागरसी करते हुए जनपद गोण्डा-बस्ती बार्डर से गुमशुदा अमित वर्मा को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।