बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पत्नी का कत्ल करके फरार हुए पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर पुलिस के हत्थे चढ़ा पत्नी का कत्ल करने वाला पति। पति ने पत्नी की गले पर धारदार हथियार से हत्या की थी।
लालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ ने अपनी टीम के साथ अभियुक्त असलम को किया गिरफ्तार ।हत्या करने के बाद फरार हो गया था हत्यारा मोहम्मद असलम।
पुलिस ने धारा 498 ए, 304 बी, 302 आईपीसी और डीपी एक्ट के तहत दर्ज किया था मुकदमा।पुलिस ने अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे बांका का किया बरामद।सीओ रुधौली शक्ति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया घटना का खुलासा। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सब इंस्पेक्टर बाँके लाल भी रहे शामिल।
लालगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरोहिया कला गांव में 11 दिसंबर को दिन में ही धारदार हथियार से पत्नी की हत्या करने के बाद पति फरार हो गया था।
मामले में मृतका के पिता मो. मोबीन निवासी डुहवा थाना वाल्टरगंज ने 11 दिसंबर को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी 28 वर्षीय बेटी वसीमा खातून की शादी तीन वर्ष पूर्व असलम से किया था। अपनी हैसियत के मुताबिक उपहार स्वरूप दान दहेज भी दिया था, परंतु असलम दहेज में अतिरिक्त रुपये की मांग अपनी पत्नी के माध्यम से ससुरालवालों से करता रहा।
वसीमा ने कई बार उनसे इसके लिये अनुरोध भी किया, मगर आर्थिक तंगी के वह हत्यारोपित दामाद की मांग पूरी नहीं कर सके। इसी कारण 11 दिसंबर को दिन में 3.30 बजे असलम ने उनकी बेटी को बेडरूम का दरवाजा बंद कर, कमरे में ही रखे बांकी से गले और कनपटी पर वार कर मार डाला। और मौका पाकर फरार हो गया।
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता