बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस की कच्ची शराब पर बड़ी कार्यवाही। एन्टी नारकोटिक्स टीम प्रभारी योगेश कुमार सिंह और एन्टी व्हीकल टीम गजेन्द्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ की कार्यवाही। पुलिस ने कच्ची शराब के 4 तस्करों को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने जगदेव सोनकर , परदेशी सोनकर ,हरिश्चन्द्र वर्मा को किया गिरफ्तार। पुलिस ने अवैध अपमिश्रित शराब बनाते हुए मौके से किया गिरफ्तार।धारा 60/60(2)/63 आबकारी अधिनियम व 272 भादसं के तहत मुकदमा किया दर्ज।अभियुक्तो के खिलाफ पहले से भी दर्ज है कई मुदकमे।
पुलिस टीम ने 250 लीटर अबैध अपमिश्रित कच्ची शराब ,500 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब किया बरामद। करीब 15000 लीटर लहन किया (नष्ट)।
5 पतीला,4 प्लास्टिक के 15 - 15 लीटर का डिब्बा, 5 ड्रम लोहे का हुआ बरामद।
1 ड्रम प्लास्टिक का 200 लीटर दो पिपिया 20 – 20 लीटर व एक पिपिया 10 लीटर 6 किग्रा नौसादर ,1 किग्रा यूरिया भी हुआ बरामद। 4 मोटरसाइकिल भी हुआ बरामद।
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना के बरहपुर पाण्डेय गाँव के बाग से हुई बरामदगी। शराब कारोबारियों पर कार्यवाही करने में महेन्द्र यादव , कुलदीप यादव, शिवचरण चौहान, रमेश गुप्ता, दुर्गेश यादव ,राघवेन्द्र दूबे, महेन्द्र यादव रहे शामिल।