मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: पुलिस ने सुलझाई किशोर की मौत की गुत्थी, शादी में न ले जाने से आहत होकर की थी खुदकुशी, पड़ोसी पर लगा था हत्या का आरोप

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना मुण्डेरवा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कुम्हिया मिश्रौलिया में 16 वर्षिय बालक की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| थाना मुण्डेरवा क्षेत्र अन्तर्गत कुम्हिया मिश्रौ…

बस्ती: पुलिस ने सुलझाई किशोर की मौत की गुत्थी, शादी में न ले जाने से आहत होकर की थी खुदकुशी, पड़ोसी पर लगा था हत्या का आरोप
बस्ती: पुलिस ने सुलझाई किशोर की मौत की गुत्थी, शादी में न ले जाने से आहत होकर की थी खुदकुशी, पड़ोसी पर लगा था हत्या का आरोप — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना मुण्डेरवा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कुम्हिया मिश्रौलिया में 16 वर्षिय बालक की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| थाना मुण्डेरवा क्षेत्र अन्तर्गत कुम्हिया मिश्रौलिया गांव निवासी बालकिशुन चतुर्वेदी के पुत्र (16 वर्षिय आर्यन) की मौत फांसी लगाने से हुई थी| परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया था हत्या का आरोप|




पुलिस के मुताबिक,''दिनांक 25.04.2021 को बालकिशुन चतुर्वेदी पुत्र गिरजाशंकर चतुर्वेदी द्वारा मुण्डेरवा थाने पर सुचना दिया गया कि मेरा बेटा आर्यन उम्र करीब 16 वर्ष में छत के कुण्डी से साड़ी के फन्दे से लटक गया है जिसकी सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक मुण्डेरवा मौके पर पहुंचे तो प्रार्थी के लड़के का शव घर के बाहर दरवाजे पर एक तख्त पर लेटाया गया था। 



प्रभारी निरीक्षक मुण्डेरवा द्वारा पुछा गया की शव को कुण्डी से क्यों उतारा गया जिसपर बालकिशुन उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग सोचे कि हो सकता है कि जिन्दा हो इसलिए हमने अपने लड़के का शव कुन्डी से उतार लिये परन्तु इसकी मृत्यु हो चुकी थी, तत्पश्चात मौके पर मौजूद उ0नि0 श्री दिलीप कुमार सोनी द्वारा शव की पंचायतनामा की कार्यवाही पुर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु बस्ती मर्चरी हाउस भेजा गया।



 पंचायतनामा की कार्यवाही के समय जिले के फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच करायी गयी थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम दिनांक 26.04.2021 को जिला अस्पताल के डाक्टर द्वारा किया गया था, जिसमें पोस्ट मार्टम में मृत्यु का कारण | ASPHYXIA ANTIMORTUM HANGING दर्शाया गया है।




पुलिस ने बताया कि, ''अतः जांच में पाया गया कि घटना दिनांक 25.04.2021 को प्रार्थी बालकिशुन उपरोक्त के ससुराल में शादी थी जिसमें शामिल होने के लिये प्रार्थी बालकिशुन की पत्नी रचना चतुर्वेदी व पुत्री वर्तिका बस्ती शहर में प्रार्थी के ससुराल में गये थे जबकि पुत्र आर्यन को अपने साथ नही ले जाया गया जबकि वह जाने के लिये जिद कर रहा था। इसी जिद के कारण उसने अपने गले में साड़ी का फंदा डालकर छत की कुण्डी में पंखे से लटक गया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।