मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

महुआ डाबर जन विद्रोह दिवस समारोह: क्रांति स्थल पर पोस्टर रिलीज, महानायकों को पहचान दिलाने का संकल्प; 10 जून को होगा मुख्य समारोह

बस्ती: आगामी 10 जून को आयोजित होने वाले महुआ डाबर जन विद्रोह दिवस समारोह का पोस्टर कल यानी गुरुवार को क्रांति स्थल पर जारी कर दिया गया. पोस्टर रिलीज के बाद उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए शहीद…

महुआ डाबर जन विद्रोह दिवस समारोह: क्रांति स्थल पर पोस्टर रिलीज, महानायकों को पहचान दिलाने का संकल्प; 10 जून को होगा मुख्य समारोह
महुआ डाबर जन विद्रोह दिवस समारोह: क्रांति स्थल पर पोस्टर रिलीज, महानायकों को पहचान दिलाने का संकल्प; 10 जून को होगा मुख्य समारोह | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: आगामी 10 जून को आयोजित होने वाले महुआ डाबर जन विद्रोह दिवस समारोह का पोस्टर कल यानी गुरुवार को क्रांति स्थल पर जारी कर दिया गया. पोस्टर रिलीज के बाद उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए शहीद शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने कहा कि महुआ डाबर जन विद्रोह आजादी आंदोलन की  ज़बरदस्त घटना है. लड़ाका पुरखों के वीरतापूर्ण कारनामों को याद करने से नई पीढ़ी को ऊर्जा मिलती है. जो समाज अपने पूर्वजों का सम्मान नहीं करता उसका कोई भविष्य नहीं होता. 



घटना के महानायक पिरई खां की स्मृति एवं जंग का इतिहास माध्यमिक शिक्षा में शामिल किया जाना आवश्यक है. यह घटना साबित करती है कि इंसान जुल्मों का हिसाब अवसर मिलते ही लेता है यही उसके जिंदा होने का सबूत है. महुआ डाबर एक्शन को दबाए रखकर आजाद भारत की सरकारों ने एतिहासिक भूल किया है. मौजूदा सरकार यहां की 11 सूत्रीय मांगों को मानकर इस इतिहासिक स्थल को पर्यटन के नजरिये से विकसित करे तथा इस घटना के सभी पहलुओं पर शोध कराकर प्रकाशित कराए.



कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्रांतिकारी लेखक शाह आलम ने बताया कि महुआ डाबर जन विद्रोह दिवस पर विविध आयोजन किया जाएगा, जिसमें महुआ डाबर एक्शन के वंशजों और देश के क्रांतिकारी परिवारों के द्वारा महुआ डाबर स्मृति मशाल मार्च निकाला जाएगा. जिला प्रशासन, बस्ती द्वारा आजादी योद्धाओं को सलामी को सलामी दी जाएगी. राज्य अभिलेखागार की तरफ से जंग आजादी-1857 पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी.



मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा महुआ डाबर एक्शन के महानायकों के वंशजों का सम्मान किया जाएगा. चंबल फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित क्रांतियोद्धा रास बिहारी बोस की आत्मकथा का विमोचन किया जाएगा. देश के विभिन्न क्षेत्रों के कर्मवीरों को क्रांतिवीर पिरई खां सेवा मेडल से नवाजा जाएगा. यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा में जनपद में सर्वोच्च अंक पाने वाले एक से पांच मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा.



वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश भक्ति की बयार बहेगी. क्रांतिवीर पिरई खां स्मृति समिति के संयोजक आदिल खान ने बताया कि महुआ डाबर जन विद्रोह दिवस समारोह के ऐतिहासिक आयोजन को लेकर अलग-अलग टीमें बनाई जारी रही है. राष्ट्रीय स्तर पर तमाम सरोकारी शख्सियतों से संपर्क किया जा रहा है.



कर्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान नूर मोहम्मद खान ने जोर देते हुए कहा कि क्रांतिकारी पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास को दफ़न नहीं होने दिया जाएगा. विश्व फलक पर इस इतिहास को रेखांकित करने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेगी. इस अवसर पर डॉ. तस्लीम, आलम अंसारी, विजय नाथ, जबीह उल्ला, कुर्बान अली, फिरोज अहमद, पंच राम, डॉ. जहांगीर आलम,रमजान खान, शमीम खान, राम सेवक यादव, नासिर खान आदि मौजूद रहे.





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।