मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता विजेता हुए पुरस्कृत, पूर्व कांग्रेस विधायक अम्बिका सिंह ने लेपटॉप देकर किया सम्मानित

बस्ती: भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की 76वीं जयन्ती के अवसर पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा स्व0 राजीव गांधी जी द्वारा देश के लिए किये गये अविस्मरणीय योगदान और उनके व्यक्तित्व एवं…

बस्ती: राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता विजेता हुए पुरस्कृत, पूर्व कांग्रेस विधायक अम्बिका सिंह ने लेपटॉप देकर किया सम्मानित
बस्ती: राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता विजेता हुए पुरस्कृत, पूर्व कांग्रेस विधायक अम्बिका सिंह ने लेपटॉप देकर किया सम्मानित — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की 76वीं जयन्ती के अवसर पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा स्व0 राजीव गांधी जी द्वारा देश के लिए किये गये अविस्मरणीय योगदान और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को युवाओं एवं छात्रों तक पहुंचाने के लिए विगत वर्ष से शुरू किये गये राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के द्वितीय वर्ष में इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते आन लाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।




उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कराई गई राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कमेटी द्वारा विजयी प्रतिभागियों पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी दिए गये।




पुरस्कार वितरण समारोह शहर के प्रैक्सिस विद्यापीठ बस्ती में हुआ। पूर्व कांग्रेस विधायक अम्बिका सिंह ने जनपद में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को लेपटॉप देकर सम्मानित किया गया।




बता दें कि,'कांग्रेस कमेटी द्वारा 'आयोजित कराई गई राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन हेतु पूरे प्रदेश में समाचारपत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा प्रदेश भर से कुल 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया तथा कुल 5 लाख 85 हजार प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें 7840 प्रतिभागी सफल हुए।



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश भर के जिलों-जिलों से पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों एवं युवाओं में कुल 7840 प्रतिभागी सफल हुए हैं। जिनमें से प्रत्येक जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले सफल प्रतिभागियों को क्रमशः प्रथम पुरस्कार के रूप में लैपटाप, द्वितीय पुरस्कार के रूप में मोबाइल तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में टेबलेट प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य सफल प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में बैग, मोमेन्टो, सर्टिफिकेट, फाइल, कप इत्यादि प्रदान किया गया।




श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी के विचार छात्रों और युवा वर्ग के बीच में हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। स्व0 राजीव गांधी का ‘‘युवा भारत निर्माण का सपना’’ और डिजिटल भारत के निर्माण का जो सपना उस समय उन्होने देखा था वह आज विराट वट वृक्ष के रूप में फल-फूल रहा है। 




अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,''आज कोई भी छात्र स्कूली शिक्षा के अलावा डिजिटल गैजेट्स के इस्तेमाल से बेहतर प्रोजेक्ट कम्प्लीट करके अपने ज्ञान को और अधिक उन्नत कर रहा है। कोरोना काल में आन लाइन प्रतियोगिता का उद्देश्य यह भी था कि कोरोना काल में उपजे तनाव और हताशा को कम करके प्रतियोगिता के माध्यम से उनको और अधिक ऊर्जान्वित, उत्साहित करना है जिसमें कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सफल रही है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।