बस्ती: Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव अब अपने पूरे शवाब पर पहुंच चुका है। हरैया विधानसभा की अगर बात करे तो पूर्व मंत्री और बसपा प्रत्याशी राजकिशोर सिंह के लिए इस बार का चुनाव अपनी साख बचाने का चुनाव साबित हो रहा है। वर्तमान विधायक और बीजेपी के उम्मीदवार अजय सिंह व सपा से त्रयम्बक नाथ पाठक चुनावी मैदान में हैं। और अपनी साख बचाने में लगे हुए है।और पार्टी में किये गए विश्वास पर खरे उतरने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दिए हैं।
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने परशुरामपुर ब्लॉक क्षेत्र में श्रृंगीनारी मंदिर के पास कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला ..मंच से जनता से अपील की अगर आप के साथ कुछ गतल होता है तो उसको बर्दाश्त मत कीजिये उसके खिलाफ आप खड़े हो जाये उसके बाद सबको पता चल जाएगा कि हरैया की जनता क्या है।
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बयान देने में नही चुके,... बसपा उम्मीदवार ने बीजेपी और अमित शाह पर निशाना साधाते हुए कहा ,'अमित शाह हो या कोई हो भारतीय जनता पार्टी का इसके... कार्यक्रम में भीड़ बाहर से लाई जाती है। पकड़ पकड़ कर लायी जाती है। किराए पर आती है।
उन्होंने कहा,''आज की डेट में अमित शाह भी आ जाये तो भी दो हजार चार हजार की भीड़ नही हो रही है। सारे लोग जान रहे हैं। बसपा की सरकार बनने जा रही है। इतना ही नही पूर्व में मंत्री ने ये भी दावा ठोका की बसपा 254 सीटों पर जीत कर प्रचंड बहुमत की सरकार उत्तर प्रदेश में बनने जा रही है।