मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में मासूम से रेप करने वाला रेपिस्ट गिरफ्तार: दुकान पर समोसा खाने पहुंचा था आरोपी, बहला-फुसलाकर 4 वर्षीय बच्ची को नदी के किनारे ले जाकर किया था दुष्कर्म; 15 घंटे के अंदर गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना लालगंज पुलिस ने 4 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया| गुरुवार को मासूम के साथ दुष्‍कर्म की घटना को पडोस के गांव के आरोपी युवक भुलई…

बस्ती में मासूम से रेप करने वाला रेपिस्ट गिरफ्तार: दुकान पर समोसा खाने पहुंचा था आरोपी, बहला-फुसलाकर 4 वर्षीय बच्ची को नदी के किनारे ले जाकर किया था दुष्कर्म; 15 घंटे के अंदर गिरफ्तार
बस्ती में मासूम से रेप करने वाला रेपिस्ट गिरफ्तार: दुकान पर समोसा खाने पहुंचा था आरोपी, बहला-फुसलाकर 4 वर्षीय बच्ची को नदी के किनारे ले जाकर किया था दुष्कर्म; 15 घंटे के अंदर गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना लालगंज पुलिस ने 4 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया|  गुरुवार को मासूम के साथ दुष्‍कर्म की घटना को पडोस के गांव के आरोपी युवक भुलई यादव ने अंजाम दिया था| दुष्‍कर्म की शिकार बालिका को इलाज के लिए जिला महिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।



वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्‍कर्म करने वाले वांछित को पुलिस ने 15 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी लालगंज थाना क्षेत्र के महसो बाजार से की गई। गौरतलब है कि,लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 4 वर्षीय मासूम के साथ 28 अप्रैल को दरिंदगी हुई थी। दुष्‍कर्म की शिकार बालिका को इलाज के लिए जिला महिला अस्‍पताल में भर्ती है। 



एसपी आशीष श्रीवास्तव  ने  बताया,''आरोपी भुलई यादव पुत्र रामप्यारे यादव,  निवासी कोहल थाना नगर को आज यानी शुक्रवार को ग्राम महसो बाजार थाना लालगंज से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। 



दुकान पर समोसा लेने पहुंचा था आरोपी

जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मासूम बालिका का पिता चाय की दुकान चलाता है। चाय की दुकान पर उसकी पत्‍नी और 4 साल की बेटी दुकान पर थी। बालिका का पिता सामान लेने के लिए बाजार गया था। इसी बीच दुकान पर पहुंचे युवक ने समोसा खरीदा और जब बालिका की मां पानी लेने के लिए दुकान के पीछे नल पर गई। इसी बीच युवक मासूम को उठाकर पास स्थित नदी के किनारे ले गया। वहां युवक ने उसके साथ दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया।



बच्ची के चिल्‍लाने की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़कर आई। तो आरोपी उसे छोडकर मौके से भाग निकला। बालिका की मां बच्‍ची को उठाकर दुकान पर लाई। इसके बाद उसे जिला महिला अस्‍पताल में लाकर भर्ती कराया गया। मामले में मासूम बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बालिका से दरिंदगी करने वाले नगर थाना क्षेत्र के कोहल गांव निवासी भुलाई यादव के विरूद्ध दुष्‍कर्म और पास्‍को एक्‍ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।