बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर लूट कांड का हुआ खुलासा। लूट कांड में शामिल 4 लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे। चोरी की कार से 21 हज़ार रुपये और मोबाइल के लूट की घटना को अंजाम दिए थे लुटेरे।
बस्ती जिले के पैकोलिया थाना के हसिनाबाद में व्यापारी से हुई थी लूट ।लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर छावनी , पैकोलिया ,हर्रैया ,कप्तानगंज,दुबौलिया ,सर्विलांस एसओजी टीम ने की थी घेराबंदी।
पुलिस ने लुटेरो को छावनी थाना के नरसिंहपुर चौराहा के पास से किया गिरफ्तार। पुलिस ने बिहार प्रदेश के रहने वाले मो0 शकील ,नई दिल्ली प्रदेश के रहने वाले अर्जुन जाटव, मो0 वसीम उर्फ मुन्ना ,धीरुसिह को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने अभियुक्तो के पास से लूट के 10 हज़ार 50 रुपये, लूट में प्रयुक्त चोरी की 1 कार किया बरामद।पुलिस ने लूट की 1 मोबाइल ,1 तमंन्चा 315 बोर 1 कारतूस भी किया बरामद।
लुटरों को गिरफ्तार करने में छावनी थाना प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय हरैया थानाध्यक्ष सर्वेश रॉय, दुबौलिया थाना प्रभारी निरीक्षक दुवौलिया अनिल कुमार थानाध्यक्ष कप्तानगंज विकास यादव , थानाध्यक्ष पैकोलिया रामानन्द भारती
की रही अहम भूमिका।
एएसपी रविन्द्र कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा। अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सर्विलांस सेल प्रभारी जितेन्द्र सिंह, SOG टीम के आदित्य पांडेय, अजय यादव , बुद्धेश, राम सुरेश, दिलीप सर्विलांस सेल के जितेंद्र यादव , जनार्दन प्रजापति रहे शामिल।
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता