मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती आरटीओ ऑफिस में मारपीट: रिश्वत न देने पर युवक को बाबू के गुर्गों ने बेरहमी से पीटा, डीएल रिन्यूवल कराने गया था; 3 लोग गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आरटीओ आफिस बस्ती में दलालो का बोलबाला। घूस की शिकायत करने पर आरटीओ आफिस के गुंडो ने मारपीट किया| सुर्खियों में रहने वाले आरटीओ के बाबु ने निजी गुंडे पाल रखे है।…

बस्ती आरटीओ ऑफिस में मारपीट: रिश्वत न देने पर युवक को बाबू के गुर्गों ने बेरहमी से पीटा, डीएल रिन्यूवल कराने गया था; 3 लोग गिरफ्तार
बस्ती आरटीओ ऑफिस में मारपीट: रिश्वत न देने पर युवक को बाबू के गुर्गों ने बेरहमी से पीटा, डीएल रिन्यूवल कराने गया था; 3 लोग गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आरटीओ आफिस बस्ती में दलालो का बोलबाला।  घूस की शिकायत करने पर आरटीओ आफिस के गुंडो ने मारपीट किया| सुर्खियों में रहने वाले आरटीओ के बाबु ने निजी गुंडे पाल रखे है। शिकायत करने पर शिकायतकर्ता के साथ मार पीट करने को आमदा हो जाते है गुंडे। आरटीओ कार्यालय बस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को आरटीओ कार्यालय के अंदर एक बाबू और विभाग में पाले गए उसके गुर्गे मिलकर जम कर पीट रहे हैं। 



वीडियो मे एक युवक को आरटीओ कार्यालय के अंदर एक बाबू और विभाग में पाले गए उसके गुर्गे दलाल जम कर पीट रहे हैं। मारपीट का शिकार युवक अपना ड्राइविंग लाइसेन्स रिन्यूवल कराने आरटीओ कार्यालय गया था। लाइसेंस रिन्यूवल कराने के लिए जब उससे घूस के तौर पर रकम की डिमांड रखी गई तो वो उसका वीडियो बनाने लगा। युवक द्वारा वीडियो बनाए जाता देख आरटीओ के बाबू जितेंद्र यादव और उस के गुर्गे युवक पर टूट पड़े। देखते ही देखते थप्पड़ों की बारिश शुरू कर दी। युवक किसी तरह जान बचा कर भागा।



वीडियो वायरल होने के बाद एसपी आशीष श्रीवास्तव ने घटना का संज्ञान लिया| वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी की है।



एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस भेजी गई, जहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



एडीएम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो भी विभागीय कर्मचारी इसमें संलिप्त होगा। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



बता दें कि आरटीओ विभाग में बिना दलाल और घूस के कोई काम नहीं होता। कई बार इसके खिलाफ लोगों ने आवाज उठाया। आला अधिकारियों के निरीक्षण से पहले आरटीओ आफिस को चाक चौबंद किया जाता है। काफी दिनों से आरटीओ ऑफिस में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।  विभाग के पास टेस्ट ड्राइव के लिए चार पहिया वाहन नहीं है| फिर भी टेस्ट के नाम पर पैसा वसूला जाता है... धड़ाधड़ बन रहा है डीएल।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।