बस्ती: संगीता प्रताप जयसवाल ने किया नामांकन। भाजपा प्रत्याशी के रूप में संगीता प्रताप जयसवाल ने किया नामांकन। रुधौली 309 विधानसभा से संगीता प्रताप जयसवाल ने किया नामांकन। रुधौली विधायक संजय प्रताप जयसवाल की पत्नी है संगीता प्रताप जयसवाल ।पहली बार रुधौली विधानसभा से चुनाव लड़ रही है संगीता प्रताप जयसवाल।
विधायक रवि सोनकर ने किया नामांकन । भाजपा प्रत्याशी के रूप में रवि सोनकर ने किया नामांकन। महादेवा 311 विधानसभा से रवि सोनकर ने किया नामांकन। रवि सोनकर के साथ सांसद हरीश द्विवेदी भी मौजूद । दूसरी बार महादेवा से चुनाव लड़ रहे हैं रवि सोनकर।रवि सोनकर के पिता कल्पनाथ सोनकर बस्ती जिले के थे सांसद।
नामांकन के बाद संगीता जायसवाल ने कहा कि पार्टी ने रूधौली से उन्हें उम्मीदवार बनाया है। जनपद में भाजपा से वे इकलौती महिला प्रत्याशी हैं। कहा कि उनके पति संजय प्रताप जायसवाल ने क्षेत्र में विकास के मोर्चे पर अनेक कार्य किये हैं। उनका प्रयास होगा कि जो कार्य अधूरे रह गये हैं उसे चुनाव के बाद प्राथमिकता से पूरा कराया जाय। कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर ढंग से पता है कि उनके बेहतरी के लिये कौन कार्य कर सकता है। वे विपक्षी दलों के झांसे में नहीं आयेंगे।