मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Basti News: संजय चौधरी ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम बस्ती के पंडित अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम में आयोजित किया गया| जिसमें बस्ती डीएम सौम्या अग्…

Basti News: संजय चौधरी ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ
Basti News: संजय चौधरी ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम बस्ती के पंडित अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम में आयोजित किया गया| जिसमें बस्ती डीएम सौम्या अग्रवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी को शपथ दिलाया, उसके बाद नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाया|



मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि के रुप में बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, अजय सिंह, सीपी शुक्ला,  भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला शामिल हुए|



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बस्ती डीएम सौम्या अग्रवाल, सांसद द्विवेदी सहित अन्य विधायकों ने संबोधित कर जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा होने वाले तमाम कार्यों की चर्चा की कि किस तरह से जिला पंचायत के माध्यम से जिले का विकास होता है|



सांसद हरीश द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने एक गरीब प्रत्याशी को जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाया है जो कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर पहले धन वली और बाहुबली का कब्जा होता था और बस्ती जिले में पहली बार भाजपा ने अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया है|सांसद हरीश ने भी कहा कि संजय चौधरी जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष |



संजय चौधरी ने कहा कि लोग कहते हैं कि हम बदल जाएंगे लेकिन हम यह कहते हैं कि हम जैसे थे वैसे रहेंगे और कभी नहीं बदलने वाले हैं|जनता के लिए और जिले के विकास के लिए हम जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर कार्य करेंगे|



कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश चौधरी विक्की, ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख जटाशंकर शुक्ला, अजय सिंह गौतम ,पवन कसौधन ,कात्यानी चतुर्वेदी ,अमृत वर्मा डब्ल्यू, पंकज श्रीवास्तव, विवेकानंद मिश्रा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी और जिले के सभी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।