मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मतदाता जागरूकता अभियान: बस्ती में चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकाली गई स्कूटी रैली, निर्भीक होकर बिना किसी दबाव में मतदान करें मतदाता

बस्ती: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में अधिकाधिक मतदान कराने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने राजकीय इंट…

मतदाता जागरूकता अभियान: बस्ती में चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकाली गई स्कूटी रैली, निर्भीक होकर बिना किसी दबाव में मतदान करें मतदाता
मतदाता जागरूकता अभियान: बस्ती में चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकाली गई स्कूटी रैली, निर्भीक होकर बिना किसी दबाव में मतदान करें मतदाता — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में अधिकाधिक मतदान कराने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने राजकीय इंटर कॉलेज से स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। विगत वर्ष के निर्वाचनों में नगरी क्षेत्र से कम मतदान होने की सूचना है। इस विधानसभा निर्वाचन में सभी मतदाता जागरूक हो तथा 03 मार्च को अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें।



पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं सकुशल मतदान कराने के लिए पुलिस फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मतदान के दिन बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स भी लगाई जाएगी। इसलिए सभी मतदाता निर्भीक होकर बिना किसी दबाव में आए मतदान करें। 



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-20-lakh-govt-jobs-s-promise


  रैली के आयोजक जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूटी रैली में पुलिस विभाग, माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षकाये शामिल हुई। सभी के हाथ में मतदाता जागरूकता संबंधी तख्तिया थी। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000


इस अवसर पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, स्वीप आईकान डॉ. श्रेया, जिला विद्यालय निरीक्षक डी.एस. यादव, बीएसए जगदीश शुक्ला, प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह, प्रधानाचार्या नीलम सिंह, एबीएसए इंद्रजीत मौर्य तथा गरिमा यादव, कोतवाल राधेश्याम राय, ट्रैफिक इंस्पेक्टर कामेश्वर सिंह, महिला थाना अध्यक्ष भाग्यवती पांडे, शिक्षिका मानवी सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव, स्काउट गाइड के कुलदीप सिंह, तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।