मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में स्काउट्स एंड गाइड्स की अहम भूमिका: बस्ती DM

बस्ती: स्काउट एण्ड गाइड की विधानसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। इस महत्व को समझते हुए सभी स्काउट गाइड लोगों को अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। उक्त निर्देश जिलाधिका…

चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में स्काउट्स एंड गाइड्स की अहम भूमिका: बस्ती DM
चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में स्काउट्स एंड गाइड्स की अहम भूमिका: बस्ती DM — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: स्काउट एण्ड गाइड की विधानसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। इस महत्व को समझते हुए सभी स्काउट गाइड लोगों को अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवल ने दिया है। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में स्काउट गाइड कैप्टन, प्रधानाचार्य तथा अध्यापकगण को सम्बोधित करते हुए उन्होेने कहा कि सभी विद्यालय अपने छात्र-छात्राओं की स्काउट की टीम गठित करें। उन्हें डेªस और स्कार्फ उपलब्ध कराये। 



उन्होने कहा कि सभी मतदान बूथ वाले स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य बूथों को आकर्षक ढंग से सजाये। पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराये। उन्होने कहा कि हर तरह से उसको माड्ल बूथ बनावे। विद्यालय के एक कमरे को वेटिंग रूम बना दें। स्काउट गाइड की ड्यूटी लगाये, जो वहॉ मतदाताओं की मदद करें। 



उन्होने कहा कि स्काउट एण्ड गाइड को इथिकल मतदान कराना है। नये लोगों को प्रेरित करके अधिक से अधिक मतदान कराना है। 10 बच्चों की टोली गॉव में जाकर लोगों को मतदान के लिए बूथ पर भेजेंगी। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि सभी विद्यालय स्काउट एण्ड गाइड का समुचित गठन कर लें, रजिस्टेªशन करा लें। भविष्य में भी उनको ऐसे कार्यो को करना होगा।



 मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि वर्तमान समय से मतदाता जागरूकता अभियान पूरी सक्रियता से संचालित किया जा रहा है। समाज का हर वर्ग जागरूकता के लिए रैली निकालकर लोगों को जागरूक कर रहा है। आगामी 03 मार्च को शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य है। इसको प्राप्त करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। 



 स्वीप आईकान डा. श्रेया ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान बस्ती के सम्मान से जुड़ा हुआ है। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि कोई भी व्यक्ति बस्ती का सम्मान झुकने नही देगा तथा शतप्रतिशत मतदान अवश्य करेंगा। जिला विद्यालय निरीक्षण डी.एस. यादव ने सभी का स्वागत किया।  बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने बताया कि जिले में विभाग के 1750 स्कूलों पर बूथ बनाये गये है। सभी स्कूलों पर कार्यरत प्रधानाध्यापक, अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक जो चुनाव ड्यिूटी में नही लगे है, मतदाता जागरूकता का कार्य करेंगे। समारोह को अनिल श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया। 

   


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।