मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

VIDEO: सपा नेता व पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने किया बस्ती की सभी पांचों सीटें जीतने का दावा, भाजपा पर बोला हमला

बस्ती: समाजवादी पार्टी नेता राम प्रसाद चौधरी (Ram Prasad Chaudhary) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों के मुद्दे, महंगाई, रोजगार, भ्रष्टाचार और समेत तमाम मुद्दों को लेकर भाजपा (Bharatiya Janata Party) पर…

VIDEO: सपा नेता व पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने किया बस्ती की सभी पांचों सीटें जीतने का दावा, भाजपा पर बोला हमला
VIDEO: सपा नेता व पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने किया बस्ती की सभी पांचों सीटें जीतने का दावा, भाजपा पर बोला हमला — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: समाजवादी पार्टी नेता राम प्रसाद चौधरी (Ram Prasad Chaudhary) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों के मुद्दे, महंगाई, रोजगार, भ्रष्टाचार और समेत तमाम मुद्दों को लेकर भाजपा (Bharatiya Janata Party) पर निशाना साधा है| साथ ही पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने बस्ती की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर जीतने का दावा किया| इस दौरान सपा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के घोषित प्रत्याशी भी उपस्थित  रहे।



पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं, मतदाताओं में विशेष उत्साह हैं, वे बदलाव का मन बना चुके हैं। चौधरी ने कहा कि मतदान के प्रथम चरण से ही संकेत मिलने लगा है कि इस बार समाजवादी गठबंधन की सरकार बनेगी। 



पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि पार्टी ने बस्ती सदर से महेन्द्रनाथ यादव, कप्तानगंज से कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ रूधौली से राजेन्द्र चौधरी, हर्रैया से त्रयम्बकनाथ पाठक, महादेवा से दूधराम को प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैंदान में उतारा है। चौधरी ने कहा कि सपा सभी पांच सीटें जीतकर इतिहास बनायेगी। 



कहा कि भाजपा से समाज का हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी सहित समाज के सभी वर्गो के लोग बदलाव का मन बना चुके हैं। दावा किया कि सपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।



सपा नेता राम प्रसाद चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है | सरकार बनने के ठीक बाद उसे चरणबद्ध ढंग से लागू किया जायेगा।


https://www.thevirallines.net/basti-news-uttar-pradesh-3-people-arrested-in-the-case-of-assault-in-a-land-dispute-in-kotwali-area


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रुधौली के नगर पंचायत अध्यक्ष धीर सेन निषाद सपा में शामिल हुए| बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए से नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद। इसके अलावा बसपा और भाजपा छोड़ जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव सहाय चौधरी, रामगनेश चौधरी समेत कई लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।


https://www.thevirallines.net/basti-news-uttar-pradesh-bsp-and-bjp-leaders-join-samajwadi-party-at-the-residence-of-former-minister-chaudhary



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।