बस्ती: बस्ती जिले में कृषि कानूनों के खिलाफ आन्दोलनरत किसानों के समर्थन में सपा का हल्ला बोल जारी। कृषि कानून वापस करने व किसानों के समर्थन में सपा जिला सचिव कविंद्र चौधरी अतुल' और कप्तानगंज विधानसभा के शानदार अध्यक्ष रन बहादुर यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुबौला से पचपेड़वा तक निकाली गई बाइक रैली।
सैकङो की संख्या में सपा नेताओं ने जमकर लगाए नारे| किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने निकाली गई बाइक रैली में जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी,हृदय राम, सूरज यादव, रहमान खान सहित कई लोग मौजूद रहे|
इसके अलावा कृषि कानून वापस करने व किसानों के समर्थन में सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में सिहारी से निकाली गई बाइक रैली। सैकङो की संख्या में सपा नेताओं ने जमकर लगाए नारे।रैली निकाल रहे सपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव व पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी ने सरकार पर लगाये गंभीर आरोप।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में किसान यात्राएं लगातार आज पाचवे दिन भी जारी है। पुलिस ने जगह-जगह इन यात्राओं को रोका, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए।
समाजवादी पार्टी ने किसानों के साथ एक जुटता दिखाने के लिए 7 दिसम्बर 2020 से किसान यात्राएं आयोजित की है। पहले दिन स्वयं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में धरना देने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के अगले निर्देशों तक किसान यात्राओं का क्रम जारी रहेगा।