मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी का शव घर में दुप्‍पटे के फंदे से लटकता मिला। बस्‍ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी गांव निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी का संदिग्‍ध…

बस्ती: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
बस्ती: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला किशोरी का शव — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी का शव घर में दुप्‍पटे के फंदे से लटकता मिला। बस्‍ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी गांव निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी का संदिग्‍ध अवस्‍था में फंदे से लटकता शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा।



जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी गांव निवासी आशा (16) पुत्री वीरेन्द्र कुमार का शव टिनशेड के मकान मे दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। जिस समय यह घटना हुई परिवार का कोई सदस्‍य घर पर मौजूद नहीं था। किशोरी का पिता किसी कार्य से बाहर गया था, जबकि उसकी मां गांव में किसी के घर गई थी। उसका छोटा भाई भी घर पर मौजूद नहीं था बल्कि खेलने के लिए घर से बाहर निकल गया था। 



परिजनों के अनुसार खेलकर आने के बाद किशोरी का छोटा भाई खेलकर वापस लौटा और खाना खाने के लिए घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बन्‍द मिला। किसी तरह से उसने घर के अंदर झांक कर देखा तो बहन को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता देख शोर मचाया। उसके शोर मचाने पर आस पास के लोग पहुंचे। उसे फंदे से लटकता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्‍य एकत्र किए। किशोरी के परिजन भी उसके आत्‍महत्‍या किए जाने का कोई स्‍पष्‍ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। किशोरी की मौत से पूरा परिवार सदमें में है, उनका रो रोकर बुरा हाल है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


नगर थाना पुलिस ने बताया कि शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया हैा मामला प्रथम दृष्‍टया आत्‍महत्‍या का लग रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्‍पष्‍ट होगा।



https://www.thevirallines.net/basti-news-uttar-pradesh-teenagers-body-found-hanging-in-the-house 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।