मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर आंखों की गुस्ताखियां की पहली झलक ने ज़ी सिने अवॉर्ड्स में दर्शकों को किया प्रभावित

विक्रांत मैसी और डेब्यूटांट शनाया कपूर पहली बार एक साथ रोमांटिक ड्रामा आंखों की गुस्ताखियां में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। यह फिल्म अपने नए ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर पहले ही चर्चा में है, और हाल ही…

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर आंखों की गुस्ताखियां की पहली झलक ने ज़ी सिने अवॉर्ड्स में दर्शकों को किया प्रभावित
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर आंखों की गुस्ताखियां की पहली झलक ने ज़ी सिने अवॉर्ड्स में दर्शकों को किया प्रभावित | फ़ोटो: TVL News

विक्रांत मैसी और डेब्यूटांट शनाया कपूर पहली बार एक साथ रोमांटिक ड्रामा आंखों की गुस्ताखियां में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। यह फिल्म अपने नए ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर पहले ही चर्चा में है, और हाल ही में ज़ी सिने अवॉर्ड्स में इसका टीज़र प्रदर्शित किया गया। इस झलक में विक्रांत और शनाया के परतदार और गहराई से लिखे किरदारों की झलक मिली, जिससे दर्शक उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस और स्वाभाविक केमिस्ट्री से प्रभावित हुए।

जिन्हें जानकारी नहीं है, उनके लिए बता दें कि आंखों की गुस्ताखियां करुणा, दृढ़ता, इच्छा, आत्मनिर्भरता और आत्म-विश्वास जैसे गहरे भावनाओं को उजागर करेगी। इससे पहले फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया। अब जब फिल्म की पहली झलक ज़ी सिने अवॉर्ड्स में दर्शकों की सराहना पा चुकी है और विक्रांत व शनाया की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ हो रही है, तो यह साफ है कि सिनेमाप्रेमियों के लिए एक दिल छू लेने वाला सिनेमाई अनुभव आने वाला है।

ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, और मानसी बगला व वरुण बगला द्वारा निर्मित आंखों की गुस्ताखियां का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और इसकी कहानी मानसी बगला ने लिखी है। फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने तैयार किया है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर के नेतृत्व वाली यह संगीतमय प्रेम कहानी 11 जुलाई 2025 को थिएटर में रिलीज़ होने जा रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।