बहादुरपुर ब्लॉक के अमरौना से सिल्लो तक बन रही सड़क की खराब गुणवत्ता ने महादेव विधानसभा के विधायक दुधराम को आग बबूला कर दिया।
लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराए जा रहे इस काम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ने मौके पर ही ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई और तत्काल काम बंद करने का आदेश दिया।
विधायक दुधराम, जो सुभाषपा से वर्तमान विधायक हैं, ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "जब तक गुणवत्ता सही नहीं होगी, तब तक निर्माण नहीं होगा।
घटिया काम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" ठेकेदार ने हाथ जोड़कर माफी मांगने की कोशिश की, लेकिन विधायक ने उसे आगे का रास्ता देखने को कह कर उसकी एक न सुनी।
विधराम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी दी।
उन्होंने साफ किया कि यदि सड़क की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो वह भुगतान रुकवा देंगे।
विधायक के इस कड़े रुख से जहां ठेकेदार और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने विधायक के इस कदम की सराहना की है।
रिपोर्ट – वेदप्रकाश चौधरी