मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: रोटरी क्लब और स्काउट गाइड का मूल उद्देश्य समाज सेवा है- डॉक्टर डी.के. गुप्ता

बस्ती: रोटरी क्लब मिड टाउन और स्काउट गाइड का मूल उद्देश्य समाज सेवा और जनहित के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाना है|यह विचार जनपद के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ और रोटरी क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष डॉक्…

बस्ती: रोटरी क्लब और स्काउट गाइड का मूल उद्देश्य समाज सेवा है- डॉक्टर डी.के. गुप्ता
बस्ती: रोटरी क्लब और स्काउट गाइड का मूल उद्देश्य समाज सेवा है- डॉक्टर डी.के. गुप्ता — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  रोटरी क्लब मिड टाउन और स्काउट गाइड का मूल उद्देश्य समाज सेवा और जनहित के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाना है|यह विचार जनपद के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ और रोटरी क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष डॉक्टर डीके गुप्ता ने उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड दौलतराम स्काउट भवन बस्ती और उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ की आजीवन सदस्यता ग्रहण करते हुए व्यक्त किया,कहा कि हमारे रोटरी क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉक्टर रमेश चन्द्र श्रीवास्तव भी स्काउट गाइड के वर्षो से आजीवन सदस्य हैं।



उल्लेखनीय है कि प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार की पहल पर आजीवन सदस्य बनाये जा रहें हैं जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि श्री गुप्ता ने हमारे अनुरोध को स्वीकार किया है |इसके लिये संस्था आभार ज्ञापित करती है,इनके द्वारा समाज मे होने वाले अधिकांश अच्छे कार्यो और कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई जाती है|



पत्नी डॉ. निधि गुप्ता अध्यक्ष इनरव्हील क्लब के साथ मलिन बस्ती, हरिजन बस्ती, कुष्ठ आश्रम आदि स्थानों पर सेवाकार्य पौध रोपड़ आदि करते रहते हैं,इनके स्काउट गाइड संस्था से जुड़ने के बाद संस्था में नई स्फूर्ति आयेगी।प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार,संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी,उप शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्र,जिला विद्यालय निरीक्षक दलसिंगार यादव,स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह,गाइड कमिश्नर नीलम सिंह,जिला सचिव डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह,जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सुरेश प्रसाद तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह, अमित शुक्ल, सरोज सिंह,राम सुधाकर पाण्डेय,आजीवन सदस्य संजय द्विवेदी,आशीष श्रीवास्तव, मेहताब आलम आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है






रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।