मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कुदरहा में समर कैंप के दौरान कबड्डी खिलाड़ियों का उत्साह, 28 मई को जिला प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

बस्ती (कुदरहा):प्रतिभा क्रीड़ा भारती केंद्र, कुदरहा के तत्वावधान में चल रहे समर कैंप में क्षेत्र के बालक एवं बालिका वर्ग के कबड्डी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। यह प्रशिक्षण शिविर सीएससी बाल विद्या…

कुदरहा में समर कैंप के दौरान कबड्डी खिलाड़ियों का उत्साह, 28 मई को जिला प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
कुदरहा में समर कैंप के दौरान कबड्डी खिलाड़ियों का उत्साह, 28 मई को जिला प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती (कुदरहा):
प्रतिभा क्रीड़ा भारती केंद्र, कुदरहा के तत्वावधान में चल रहे समर कैंप में क्षेत्र के बालक एवं बालिका वर्ग के कबड्डी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। यह प्रशिक्षण शिविर सीएससी बाल विद्यालय एवं प्रतिभा सुपर 20 क्लासेज, निकट बैसिया चौराहा, राम जानकी मार्ग, कुदरहा बाजार, बस्ती के प्रांगण में आयोजित किया गया है।
कबड्डी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी कोच अमृत तिवारी के नेतृत्व में निभाई जा रही है। यह सभी खिलाड़ी आगामी 28 मई को होने वाली जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कुदरहा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रबंधक अश्विनी कुमार द्वारा समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों के लिए निःशुल्क आवास, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इस कैंप की विशेष बात यह है कि इसमें बस्ती, कप्तानगंज और गणेशपुर जैसे दूर-दराज़ क्षेत्रों से भी खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करने आ रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।