मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में तेज रफ्तार बस और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत: बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे युवक

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन नवयुवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मनौरी ओवरब्रिज के पास बाइक और बस की आमने सामने टक्कर में…

बस्ती में तेज रफ्तार बस और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत: बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे युवक
बस्ती में तेज रफ्तार बस और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत: बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे युवक — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन नवयुवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मनौरी ओवरब्रिज के पास बाइक और बस की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई|



दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट बस मनौरी ओवर ब्रिज पर सामने से आ रही बाइक की भिड़ंत हो गई। आमने सामने से बस और बाइक की टक्कर से मौके पर ही बाइक सवार तीन लोगों की हो गई। टक्क इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 



मृतकों में नीरज राजभर (उम्र 20 वर्ष) पुत्र रामदीन ,अनिल (उम्र 19 वर्ष ) पुत्र रामवृक्ष, संदीप (उम्र 20 वर्ष) पुत्र गुरुप्रसाद शामिल। तीनों मृतक एक ही ग्राम कोरमा थाना कलवारी जनपद बस्ती के निवासी है। रुधौली में एक बारात में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे थे, तभी कोतवाली थाना क्षेत्र के मनोरी ओवर ब्रिज के पास हो गई दुर्घटना। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लिया।



बस्ती कोतवाल संजय कुमार ने दुर्घटना कारित करने वाले बस को मौके से पकड़ लिया|  जबकि ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा।  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   बस्ती कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 



कलवारी थाना क्षेत्र के कोरमा गांव निवासी नीरज राजभर, अनिल और संदीप बाइक लेकर रुधौली किसी बारात में गए थे। मंगलवार की सुबह वह एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वे सुबह करीब 06:30 बजे बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के मनौरी ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट बस से सामने से टकरा गई।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।