मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

UP Election 2022: छठे चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, बस्ती की महादेवा सीट से सपा कैंडिडेट को लेकर असमंजस; पूर्व MLA दूधराम के समर्थकों में बड़ी टेंशन

बस्ती: UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा के छठवें चरण के चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है| इस चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी तक की जाएगी और वहीं उम्मीदवार अपने ना…

UP Election 2022: छठे चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, बस्ती की महादेवा सीट से सपा कैंडिडेट को लेकर असमंजस; पूर्व MLA दूधराम के समर्थकों में बड़ी टेंशन
UP Election 2022: छठे चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, बस्ती की महादेवा सीट से सपा कैंडिडेट को लेकर असमंजस; पूर्व MLA दूधराम के समर्थकों में बड़ी टेंशन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा के छठवें चरण के चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है| इस चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच  14 फरवरी तक की जाएगी और वहीं उम्मीदवार अपने नाम 16 फरवरी तक वापस ले सकेंगे|  यूपी विधानसभा के 6 वें चरण के लिए 3 मार्च को वोटिंग होगी| छठवें चरण के दौरान उत्तर प्रदेश के 10 जिलों की 57 सीटों पर चुनाव होना है|


 

बस्ती जिले की 5 विधानसभाओं के लिए सपा ने चार सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित किए है।  महादेवा विधान सभा क्षेत्र से अभी तक सपा कंडीडेट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वही महादेवा सीट से दावा ठोक रहे पूर्व MLA दूधराम और उनके समर्थकों में मायूसी छाई हुई है|  बताया जा रहा है,'पूर्व विधायक दूधराम आज नामांकन दाखिल कर सकते है|  उधर उनके समर्थकों का कहना है,''पूर्व विधायक दूध राम जी विधानसभा महादेवा 311 से निर्दल प्रत्याशी का पर्चा दाखिल करेंगे|




बता दें कि अब तक जिले के सभी 5 विधानसभा क्षेत्र हर्रैया, कप्तानगंज, बस्ती सदर, रूधौली, महादेवा से भाजपा, बसपा, कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।सपा से 4 प्रत्याशियों का अब तक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। महादेवा विधान सभा क्षेत्र से अभी तक सपा कंडीडेट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 



बता दें कि ''छठवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के छठवें दिन गुरुवार को 18 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गुरूवार को रूधौली विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निर्वतमान विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल, समाजवादी पार्टी से राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, आम आदमी पार्टी से पुष्करादित्य सिंह, लोक पार्टी से नीलम सिंह, निर्दल लक्ष्मी कांत भट्ट, हर्रैया विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी त्रयम्बकनाथ पाठक, शोषित समाज पार्टी से अद्या शरण चौधरी, राष्ट्रीय भागीदारी मोर्चा से जयगुरूदेव प्रजापति, निर्दल शशिपाल, श्रवण कुमार, महादेवा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निर्वतमान विधायक रवि सोनकर, कांग्रेस से वृजेश कुमार आर्य, बस्ती सदर विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से महेन्द्र नाथ यादव, जनहित किसान पार्टी से राम प्रसाद चौरसिया, आम आदमी पार्टी से रमेश सिंह, भारत महापरिवार पार्टी से अम्बरीशदेव गुप्ता, निर्दल बबिता शुक्ला ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी से पूर्व में नामांकन कर चुके सुनील कुमार ने तीसरे सेट में फिर से नामांकन पत्र दाखिल किया।



मतदान का छठवाँ चरण

छठवें चरण के दौरान उत्तर प्रदेश में 10 जिलों में 3 मार्च को वोटिंग होगी। इस दौरान 57 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोग 4 फरवरी को अधिसूचना जारी करेगा। उम्मीदवार के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 11 फरवरी होगी, जिसमें नाम वापसी के लिए उसे 16 फरवरी तक का समय दिया गया है।


ये 10 जिले हैं -

1. बलरामपुर

2. सिद्धार्थनगर

3. महाराजगंज

4. कुशीनगर

5. बस्ती

6. संतकबीर नगर

7. आंबेडकरनगर

8. गोरखपुर

9. देवरिया

10. बलिया




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।