बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र में 26 वर्षीय एक युवती की नग्न हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखकर युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। इसके चलते पुलिस भी मामले की जांच में उलझ गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
दुबौलिया/ कप्तानगंज के बॉर्डर पर कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत हड़ही ख़ास गांव में आज सुबह 09 अगस्त, 2022 को मनोरमा नदी के किनारे के अज्ञात युवती का शव मिला है| महिला के तन पर कोई कपड़ा नहीं था| सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
कप्तानगंज पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी| पुलिस के मुताबिक,'' शव 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहे हैं। मौके पर पहुंचे बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी अनुसार अनुसार,''गांव के कुछ लोग मनोरमा नदी में मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान उनकी नजर एक युवती के शव पर पड़ी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मामले की जानकारी गांव में होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नदी किनारे से शव को निकलवाकर उसे कब्जे में लिया।
मनोरमा नदी के किनारे मिले अज्ञात महिला के शव के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया,'' सूचना पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कछार से बहार निकला। शव को मोर्चरी भिजवाया गया है। उन्होंने बताया,''शव करीब दस दिन पुराना लग रहा है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है| शीघ्र ही पहचान कराकर घटना का खुलासा किया जाएगा।