Basti news: विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापनः अधिशासी अभियन्ता के विरूद्ध कार्रवाई, लाइनमैन के बहाली की मांग
बस्ती: शुक्रवार को विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया चन्दन तिलक लगाकर कार्यालय जाने वाले लाइनमैंन गिरीश चन्…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
Basti news: विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापनः अधिशासी अभियन्ता के विरूद्ध कार्रवाई, लाइनमैन के बहाली की मांग | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: शुक्रवार को विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया चन्दन तिलक लगाकर कार्यालय जाने वाले लाइनमैंन गिरीश चन्द्र त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाय।
ज्ञापन देने के बाद प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने बताया कि अधिशासी अभियन्ता तबरेज अहमद ने गिरीश चन्द्र त्रिपाठी को इस कारण से निलम्बित कर दिया क्यांेंकि वे तिलक चन्दन लगाकर उनसे मिलने गये थे। तबरेज अहमद ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली बातें कहीं। मां बहन की गालियां देते हुये खदेड दिया, कहा कि मैं तुमको शराब पीने के झूठे आरोप में फंसाकर निलम्बित कर दूंगा।
तबरेज अहमद ने 11 फरवरी को संतकबीर जनपद के 132 के.वी. उप केन्द्र खलीलाबाद में तैनात गिरीश चन्द्र त्रिपाठी को अकारण आरोप लगाकर निलम्बित कर दिया। विश्व हिन्दू महासंघ के सौरभ तिवारी ने मांग किया कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गिदही खुर्द निवासी लाइनमैन गिरीश चन्द्र त्रिपाठी को बहाल करने के साथ ही हिन्दू धर्म को लेकर दूषित मानसिकता रखने वाले अधिशासी अभियन्ता तबरेज अहमद के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही कराया जाय।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।