मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

Basti news: बस्ती पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने उच गांव माइनर का किया निरीक्षण

बस्ती: जल शक्ति मंत्री, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह द्वारा जनपद में सिल्ट सफाई एवं नहरों के संचालन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बस्ती शाखा के कि0…

Basti news: बस्ती पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने उच गांव माइनर का किया निरीक्षण
Basti news: बस्ती पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने उच गांव माइनर का किया निरीक्षण — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जल शक्ति मंत्री, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह द्वारा जनपद में सिल्ट सफाई एवं नहरों के संचालन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बस्ती शाखा के कि0मी0 160.868 के टेल भाग से निकलने वाली महुली राजवाहा एवं महुली राजवाहा के कि0मी0 0.700 से निकलने वाली ऊंचगांव माइनर को देखा। ऊंचगांव माइनर की लंबाई 2.650 कि0मी0 एवं सीसीए 265 हे0, डिस्चार्ज 8.85 क्ूयसेक है।



मा0 मंत्री द्वारा स्थानीय कृषकों व ग्रामीणो से नहर के पानी से सिंचाई के सम्बन्ध में कृषको से वार्ता किया। कृषकों द्वारा बताया गया कि समय से पानी की उपलब्धता एवं समुचित सिंचाई सुविधा मिल रही है। मा0 मंत्री द्वारा स्थानीय लोगों के आवागमन हेतु बस्ती शाखा व महुली राजवाहा नहर के दाहिनी पटरी को चौड़ा करते हुये सोलिंग का कार्य कराने व निरीक्षण स्थल ऊंचगांव माइनर के शीर्ष भाग व महुली राजवाहा नहर पर लाइनिंग के कार्य को कराने हेतु परियोजना यथाशीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।


मा0 मंत्री द्वारा नहरो से तालाबो को जोड़कर सिंचाई की सुविधा के सम्बन्ध जानकारी चाही गयी, जिसपर अधिशासी अभियंता, राकेश कुमार गौतम द्वारा बताया गया कि महत्वाकांक्षी योजना नहर से तालाबों को जोड़कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में जनपद बस्ती में 05 अदद तालाबों को चिन्हित किया गया है, जिसमें ऊंचगांव माइनर के टेल भाग को नारियाव ताल से जोड़कर लगभग 300 हे0 क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे कृषको को सिंचाई का भरपूर लाभ मिल सकेगा।


मा0 मंत्री द्वारा अधिशासी अभियन्ता राकेश कुमार गौतम को निर्देशित किया कि उक्त कार्यों की परियोजना अतिशीघ्र तैयार करते हुए यथोचित कार्य सम्पन्न किये जाये, जिससे स्थानीय जनता को सिंचाई व आवागमन का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व कृषकगण उपस्थित रहें।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।