मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

बस्ती न्यूज़ : जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के हित में खाद के मूल्यों को नियंत्रित किया जाय

जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के हित में खाद के मूल्यों को नियंत्रित किया जायतथा उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। विकास भवन सभा…

बस्ती न्यूज़ : जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के हित में खाद के मूल्यों को नियंत्रित किया जाय
बस्ती न्यूज़ : जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के हित में खाद के मूल्यों को नियंत्रित किया जाय — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के हित में खाद के मूल्यों को नियंत्रित किया जाय


तथा उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। विकास भवन सभागार मे आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने पर अधिकारियों पर कार्यवाही की जायेगी।


इसके लिए उच्च स्तर पर शिकायत भी की जायेगी। प्रत्येक दशा में किसानों को समय से योजनाओं से लाभान्वित कराना शासन की मंशा है, इसमें शिथिलता से आम जनमानस में गलत संदेश जाता है।


उपाध्यक्ष ने नलकूप विभाग के जेई को निर्देशित किया कि पाइप की लैब टेस्टिंग गोरखपुर लैब से करायी जाए।


नलकूप के विभाग के जेई ने बताया कि जनपद में सिंचाई के लिए नलकूपों की स्थिति ठीक है। वर्तमान में 6 नलकूप विद्युत दोष से तथा 3 यांत्रिक दोष से बंद है,


इन्हें शीघ्र ही संचालित करा दिया जायेगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव के सापेक्ष कुल 13 नये नलकूप शीघ्र ही स्थापित किये जायेंगे।


बाढ़ खण्ड के इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि धुसवा बांध पर 2.76 करोड़ की परियोजना निर्माणाधीन है, यह शीघ्र ही पूरी हो जायेगी।


उन्होंने सरयू नहर खण्ड अयोध्या द्वारा रानीपुर रेहरवा तथा केशवापुर में नहर पर निर्माण की गयी दीवाल/डिवाइडर पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि इसकी जांच कराने हेतु उच्चाधिकारियों से शिकायत की जायेगी।


सांसद/विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर ने बाढ़ आपदा का मूल्यांकन हेतु निर्देशित मईलपुरा व महुआकला गांव के बारे में जानकारी चाही।


जिस पर संतोषजनक उत्तर नहीं प्राप्त हुआ। उन्होंने जनपद बस्ती के डमरूआ नगरीय क्षेत्र में बाढ़ की प्रभावित एरिया को बाढ़ से सुरक्षित करने की कार्यवाही किए जाने को विशेष आवश्यक बताया।


नहरों के सिल्ट सफाई विषयक चर्चा पर भी जनप्रतिनिधियों द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया।

जिला कृषि अधिकारी डा0 बी0आर0 मौर्य ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक में आत्मा योजनान्तर्गत 28 किसानों को लाभान्वित किया गया है।


फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक 108735 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा चुका है जो 520396 के सापेक्ष है।


लघु सिंचाई विभाग के जेई द्वारा बताया गया कि निःशुल्क बोरिंगधारकों में 145 इंजन का वितरण करा दिया गया है। जिस पर जनप्रतिनिधियों द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी


और उनके अधिशाषी अभियन्ता से दूरभाष से वार्ता करने का प्रयास किया गया परन्तु समुचित उत्तर नहीं मिला।


जनप्रतिनिधियों द्वारा सुविखाबाबू गांव (कप्तानगंज विधानसभा अन्तर्गत) को बाढ़ से बचाव हेतु अब तक की गयी कार्यवाही के विषय में जानकारी चाही गयी,

इस पर बाढ़ खण्ड के अधिकारी ने बताया कि अद्यतन जानकारी लिखित रूप में एक सप्ताह में उपलब्ध करा दिया जायेगा।


बैठक में विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा, महादेवा फूलचन्द्र श्रीवास्तव, सदर मो0 सलीम, अधिशासी अभियंता नोडल राकेश कुमार गौतम, सहायक अभियन्ता सरयू नहर खण्ड आर0एन0 तिवारी,


अमरनाथ दूबे, सत्येन्द्र कुमार विश्वकर्मा, परविन्द सिंह, राघवेन्द्र कुमार नायक, रामवृक्ष राम, रामनरेश सिंह, हरेन्द्र प्रसाद, आदित्य, सुनील कुमार यादव, बलिकरन चौहान, दुर्गेश कुमार, डी0के0 सिंह उपस्थित रहे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।