मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti news: विद्यालयों में समय परिवर्तन व अवकाश बढ़ाने को लेकर शिक्षक संघ ने सौपा ज्ञापन

बस्ती: शिक्षक संघ के जनपदीय अध्य्क्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में शिक्षको ने ठंड,गलन व बारिश के कारण मौसम में परिवर्तन को लेकर परिषदीय विद्यालयों में अवकाश बढ़ाने व समय परिवर्तन को लेकर जिलाधिकारी के…

Basti news: विद्यालयों में समय परिवर्तन व अवकाश बढ़ाने को लेकर शिक्षक संघ ने सौपा ज्ञापन
Basti news: विद्यालयों में समय परिवर्तन व अवकाश बढ़ाने को लेकर शिक्षक संघ ने सौपा ज्ञापन | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: शिक्षक संघ के जनपदीय अध्य्क्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में  शिक्षको ने  ठंड,गलन व बारिश के कारण मौसम में परिवर्तन को लेकर परिषदीय विद्यालयों में अवकाश बढ़ाने व समय परिवर्तन को लेकर जिलाधिकारी के आवास पर उनके प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के बाद जिलाध्यक्ष ने बताया कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ के उoप्रo उपप्रभाग दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार जनपद व अगल बगल के जनपदो में ऑरेन्ज व यलो एलर्ट भी जारी किया गया है।


परिषद के विद्यालयों में अध्ययन रत बच्चो के पास गर्म व ऊनी कपड़ों का अभाव रहता है,ग्रामीण अंचल में कोहरा व गलन अधिक रहता है।जिससे बच्चो को पठन पाठन में अधिक समस्या और बीमार होने का भी भय रहता है।

जिला उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव और शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में विद्यालयों का समय 9:00 बजे से ही है जिससे बच्चो को विद्यालय आने में भी कोहरे आदि से समस्या होगी।विद्यालय समय 10:00 बजे से किया जाना आवश्यक है।


ज्ञापन सौंपने वालो में ब्लॉक् अध्य्क्ष अखिलेश पाण्डेय, मोहम्मद अनीश मोहम्मद मुस्तकीम,अशोक यादव,व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।