मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti: छुट्टा गोवंश को बचाने में अनियंत्रित हुई पिकअप, सड़क किनारे पलटी

बस्ती: रामजानकी मार्ग पर नंदनगर चौराहे के पास बुधवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक पिकअप वाहन छुट्टा गोवंश को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पिकअप गौसपुर से दुबौलिया की…

Basti: छुट्टा गोवंश को बचाने में अनियंत्रित हुई पिकअप, सड़क किनारे पलटी
Basti: छुट्टा गोवंश को बचाने में अनियंत्रित हुई पिकअप, सड़क किनारे पलटी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: रामजानकी मार्ग पर नंदनगर चौराहे के पास बुधवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक पिकअप वाहन छुट्टा गोवंश को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पिकअप गौसपुर से दुबौलिया की ओर जा रही थी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक सड़क पर गोवंश के आ जाने से चालक ने वाहन मोड़ने की कोशिश की, जिससे पिकअप संतुलन खो बैठी और पलट गई। हादसे में वाहन चालक और पिकअप में सवार एक बच्चा सुरक्षित बच गए। किसी को भी चोट नहीं आई।


सूचना मिलते ही डेईडिहा चौकी प्रभारी आर.सी. पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना में घायल गोवंश सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा रहा। मामले को संज्ञान में लेते हुए पशु चिकित्सक डॉ. अजय गौड़ ने तत्काल उपचार की व्यवस्था कराई और गोवंश को इलाज के लिए भिजवाया।


पुलिस ने लोगों से सड़क पर सतर्कता बरतने तथा विशेषकर रात्रि एवं ग्रामीण मार्गों पर वाहन चलाते समय सावधानी रखने की अपील की है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 फ़रवरी 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।