मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: नीट परीक्षा में रजत चौधरी की सफलता, 536 अंक लाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

बस्ती (दुबौलिया):उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डेईडीहा बुर्जुग गांव के रजत चौधरी ने नीट परीक्षा 2025 में 536 अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस सफलता पर पर…

बस्ती: नीट परीक्षा में रजत चौधरी की सफलता, 536 अंक लाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन
बस्ती: नीट परीक्षा में रजत चौधरी की सफलता, 536 अंक लाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती (दुबौलिया):

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डेईडीहा बुर्जुग गांव के रजत चौधरी ने नीट परीक्षा 2025 में 536 अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस सफलता पर परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में जश्न का माहौल है।


रजत चौधरी, गांव निवासी शेषराम वर्मा के बेटे हैं। उन्होंने किसी कोचिंग सेंटर की जगह घर पर रहकर और डिजिटल लाइब्रेरी की सहायता से NEET की तैयारी की। उनकी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी भी लक्ष्य पाने की राह में बाधा नहीं बन सकती।


रजत ने बताया कि उन्होंने घर पर ही रहकर ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल, मॉक टेस्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की मदद से नियमित अभ्यास किया। इस संघर्षपूर्ण लेकिन अनुशासित दिनचर्या के कारण उन्हें यह सफलता मिली।


रिजल्ट घोषित होते ही परिवार में हर्ष और खुशी की लहर दौड़ गई। माता-पिता ने कहा कि रजत की लगन और मेहनत का फल उन्हें इस रूप में मिला है। गांववासियों ने मिठाई बांटकर रजत को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


रजत चौधरी की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है, खासकर उन छात्रों के लिए जो ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं और सीमित संसाधनों में भी कुछ बड़ा कर गुजरने का सपना देखते हैं।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।